फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress Satyagraha in Jaipur Govind Singh Dotasara says Modi government harassing opposition leaders

Rajasthan: जयपुर में कांग्रेस ने किया सत्याग्रह, डोटासरा बोले- विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित कर रही केंद्र सरकार

Sun, 26 Mar 2023 11:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Mar 2023 11:47 PM IST
सार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया है कि केन्द्र सरकार अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म की नीति और विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन
Congress Satyagraha in Jaipur Govind Singh Dotasara says Modi government harassing opposition leaders
जयपुर में कांग्रेस का सत्याग्रह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर रविवार को जिला कांग्रेस कमेटियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा और तस्वीर के समक्ष सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक सत्याग्रह कर धरना दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


गोविन्द सिंह डोटासरा जयपुर में बनीपार्क स्थित कलेक्ट्रेट पर आयोजित संकल्प सत्याग्रह में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शामिल रहे।

इस अवसर पर गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देशभर में सत्य और लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश की जनता के मुद्दे केन्द्र सरकार के समक्ष उठा रहे हैं और देश के लोगों की आवाज बनकर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा- राहुल गांधी ने पूरे देश में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकालकर केन्द्र सरकार के खिलाफ बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग, समाज में बढ़ते बिखराव और अमीर- गरीब के बीच बढ़ती खाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, जिससे भाजपा की केंद्र सरकार परेशान है। उन्होंने कहा कि आम जनता के लिए उठाये मुद्दों पर बात करने की बजाए भाजपा की केंद्र सरकार लगातार विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर रही है।

राहुल गांधी अडानी के कंपनियों में 20 हजार करोड़ के घोटाले पर सवाल पूछते हैं
डोटासरा ने कहा - राहुल गांधी संसद में अडानी के कम्पनियों में 20 हजार करोड़ रुपए के घोटाले और अडानी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिश्ते पर प्रश्न पूछ रहे हैं,  राहुल गांधी ने प्रश्न किया है कि प्रधानमंत्री जब विदेश जाते हैं, तो उस देश के महत्वपूर्ण ठेके अडानी को क्यों मिल जाते हैं, इन प्रश्नों से बचने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके से राहुल गांधी की लोकसभा से सदस्यता को समाप्त कर लोकतंत्र की हत्या करने का काम भाजपा की केंद्र सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता को समाप्त करने का निर्णय देश के लोकतंत्र को कलंकित करने वाला है। राहुल गांधी सत्य के लिए लड़ रहे हैं और  उनकी यह लड़ाई निडरता के साथ जारी रहेगी। 

जो राहुल गांधी की लड़ाई में शामिल होगा, वही कांग्रेस पार्टी में आगे बढ़ेगा
डोटासरा बोले- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब से सत्ता में आए हैं , देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पं. जवाहरलाल नेहरू और कांग्रेस के अन्य नेताओं और देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों के लिए अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने कभी उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं की।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत के अब तक के इतिहास में सबसे अकर्मण्य प्रधानमंत्री के रूप में जाने जाएंगे। उन्होंने कहा कि  राहुल गांधी के परिवार ने अपने खून से देश को सींचने और लोकतंत्र को बचाने का काम किया है। 

आज की परिस्थिति में उन पर आई विपदा के समय सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सत्य की लड़ाई में शामिल होंगे।  जो आज राहुल गांधी की सत्य की लड़ाई में शामिल होगा, वही कांग्रेस पार्टी में आगे बढ़ेगा। 


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस का संघर्ष अभी शुरू हुआ, सभी कांग्रेसजन लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। डोटासरा बोले-कांग्रेस शासन के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को इलाज के लिए विदेश भेजने का काम कांग्रेस सरकार ने किया था, लेकिन आज भाजपा की सरकार में राहुल गांधी को बोलने तक नहीं दिया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता और कार्यकर्ता गांव-गांव, ढाणी-ढाणी जाकर केंद्र सरकार की फासीवादी नीतियों और अलोकतांत्रिक निर्णयों से जनता को अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर संघर्ष करते हुए केंद्र से फासीवादी मोदी सरकार की 2024 में विदाई सुनिश्चित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed