फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Congress MLA Bharat Singh wrote letter to CM Gehlot demanding sacking of Mines Minister

Rajasthan: कांग्रेस विधायक ने ही अपनी सरकार को भ्रष्टाचार पर घेरा, सीएम से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग उठाई

Sat, 19 Mar 2022 11:10 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 19 Mar 2022 11:10 AM IST
सार

कांग्रेस विधायक भरत सिंह अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भ्रष्टाचार के संबंध में पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Congress MLA Bharat Singh wrote letter to CM Gehlot demanding sacking of Mines Minister
विधायक भरत सिंह और सीएम गहलोत - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कोटा के सांगोद से कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक भरत सिंह ने होली पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार में लिप्त मंत्री को पद से हटाने की मांग की है। कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने लिखा कि मैं अपना विरोध 'मौन' रखकर प्रकट कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि आपकी 'गांधी' आत्मा इस आवाज को सुन सकेगी।

विज्ञापन


भरत सिंह ने बिना नाम लिए खान मंत्री प्रमोद जैन भाया पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा कि कोटा संभाग के एक मंत्री ने भ्रष्टाचार में सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इनकी फाइल और शिकायत एसीबी में पेंडिंग है। कृपया फाइल मंगवाकर अवलोकन करें। अवलोकन के बाद इस भ्रष्ट मंत्री को पद से मुक्त करें। खान की झोपड़ियां को कोटा के स्थान पर बारां जिले में बनाए रखना सीधा-सीधा अवैध खनन करने की खुली छूट प्रदान करना है।

विज्ञापन


कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने लिखा कि आप को इस बात की जानकारी है कि समाज में अधिकारियों और नेताओं द्वारा किए भ्रष्टाचार के खिलाफ में लगातार लिखता रहा हूं। एसीबी द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों को पकड़े जाने पर नौकरी से बर्खास्त करने की आवश्यकता है। भ्रष्ट मंत्रियों को भी पद मुक्त किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed