फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot will lay foundation stone of 3 projects of Jaipur Metro in September

Jaipur Metro: सितंबर में शुरू होंगे तीन प्रोजेक्ट, बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर समेत यहां भी बनेगा मेट्रो टैक

Sun, 13 Aug 2023 11:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Aug 2023 11:03 PM IST
सार

जयपुर मेट्रो के फेज-3 का काम सितंबर में शुरू होने पर सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक 23.51 किलोमीटर का बड़ा मेट्रो ट्रैक बनेगा। वहीं, बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर और मानसरोवर से अजमेर रोड तक भी ट्रैक बिछाया जाएगा। कुल 55.2 किलोमीटर के ट्रैक में  5784 करोड़ रुपए लागत आएगी।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot will lay foundation stone of 3 projects of Jaipur Metro in September
सितंबर में सीएम अशोक गहलोत करेंगे 3 प्रोजेक्ट का शिलांयास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में मेट्रो ट्रेन के 3 प्रोजेक्ट सितंबर में शुरू करने का ऐलान किया है। बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक 980 करोड रुपए से बनने वाले मेट्रो ट्रैक की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जबकि मानसरोवर से अजमेर रोड पर 1.35 किलोमीटर और सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक 23.51 किलोमीटर मेट्रो का काम भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को दे दिया गया है। यह सभी कम सितंबर में शुरू हो जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- मैं अपने मिशन 2030 के लिए चाहता हूं कि पब्लिक इंटरेस्ट के काम पक्ष-विपक्ष मिलकर करें, जो इस परंपरा को तोड़ेगा उसे हम बख्शेंगे नहीं।

विज्ञापन


सीतापुरा से अंबाबाड़ी के बीच 21 स्टेशन बन सकते हैं, 2 ट्रैक और बिछाए जाएंगे
जयपुर मेट्रो के फेज-3 का काम सितंबर में शुरू होने पर सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक 23.51 किलोमीटर का बड़ा मेट्रो ट्रैक बनेगा। जबकि बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर और मानसरोवर से अजमेर रोड तक भी ट्रैक बिछाया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कुल 55.2 किलोमीटर का काम होना है और इसमें 5784 करोड़ रुपए लागत आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को आवासन मंडल के कार्यक्रम में इसकी जानकारी साझा की थी। 
विज्ञापन


मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहे पर मेट्रो का 1.35 किलोमीटर के काम पर 204 करोड़ की लागत आएगी। सीतापुरा से अंबाबाड़ी तक 23.51 किलोमीटर के काम 4600 करोड़ खर्च होंगे। बतादें कि मेट्रो फेज-3 के तहत सीतापुरा से अंबाबाड़ी रूट पर 21 नए मेट्रो स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। इस रूट पर सीतापुरा स्थित इंडिया गेट, महाराणा कुम्भा मार्ग, हल्दीघाटी गेट, पिंजरापोल गौशाला, सांगानेर सेतु, बी-टू-बाइपास सर्किल, दुर्गापुरा, महावीर नगर, देवनगर, गांधीनगर, टोंक फाटक, रामबाग सर्किल, नारायण सिंह सर्किल, एसएमएस अस्पताल, अशोक मार्ग, गवर्नमेंट हॉस्टल, चांदपोल, कलेक्ट्रेट, सुभाष नगर, शास्त्री नगर, पानीपेच होते हुए अंबाबाड़ी तक मेट्रो ट्रैक का निर्माण तैयार किया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर तक 2.85 किमी ट्रैक डलेगा
पुरानी हेरिटेज सिटी में बड़ी चौपड़ से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच  मेट्रो ट्रैक कुल 2.85 किमी में बनेग। इस बीच 2 मेट्रो स्टेशन रामगंज और ट्रांसपोर्ट नगर बनेंगे।  इसमें 0.59 किमी का ट्रैक एलिवेटेड और 2.26 किमी का ट्रैक अंडरग्राउंड होगा। जबकि बड़ी चौपड़ से अनाज मंडी तक ट्रैक भी अंडरग्राउंड ही रहेगा। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड रहेगा। जबकि मानसरोवर से अजमेर बायपास रूट की 2 किमी दूरी में मेट्रो एलिवेटेड ही रहेगी। मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से अजमेर रोड तक 1.35 किलोमीटर के एलिवेटेड ट्रैक पर मेट्रो का संचालन प्रस्तावित है।


अभी मानसरोवर स्टेशन से बड़ी चौपड़ तक चलती है जयपुर मेट्रो
जयपुर मेट्रो ट्रेन ग्रेटर जयपुर के मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से हेरिटेज जयपुर नगर निगम के बड़ी चौपड़ स्टेशन तक चलती है। इसकी कुल दूरी 11.3 किमी है। जिसे तय करने में मेट्रो ट्रेन को 26 मिनट का टाइम लगता है।  एक ट्रेन के फेरे में कुल 52 मिनट खर्च होते हैं।  मानसरोवर से बड़ी चौपड़ मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट पर 3149 करोड़ रुपए खर्च हुए थे और निर्माण में 10 साल 2 महीने का समय लगा। यह ट्रेन  मानसरोवर मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर न्यू आतिश मार्केट, विवेक विहार, श्याम नगर, रामनगर, सिविल लाइन्स, रेलवे स्टेशन, सिंधी कैंप, चांदपोल, छोटी चोपड़ और बड़ी चौपड़ तक चलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed