फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   CM Ashok Gehlot says smartphones distribute with free internet for 3 years to women from Raksha Bandhan

Rajasthan: CM गहलोत बोले- रक्षाबंधन से महिलाओं को स्मार्टफोन बांटेंगे, तीन साल तक फ्री इंटरनेट मिलेगा

Thu, 30 Mar 2023 09:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 Mar 2023 09:39 PM IST
सार

प्रदेश में नए जिलों की घोषणा के बाद लोगों में खुशी का माहौल है। गुरुवार को शाहपुरा से आए प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर शाहपुरा को जिला बनाने की घोषणा के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot says smartphones distribute with free internet for 3 years to women from Raksha Bandhan
शाहपुरा जिला बनाने पर प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को दिया धन्यवाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री ने शाहपुरा क्षेत्र से आए लोगों को नया जिला बनने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिला बनने के बाद नये कार्यालय खुलने से आमजन को आसानी होगी। गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से हर वर्ग के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्वास्थ्य के क्षेत्र में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पूरे देश में चर्चा का विषय है। इस योजना से आमजन को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है। इसके तहत प्रदेशवासियों को 25 लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है। प्रदेश में आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए राज्य सरकार ने 76 लाख परिवारों को मात्र 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने का प्रावधान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि न्यूनतम 1000 रुपए कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1.04 करोड़ उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य होगा
गहलोत बोले-किसानों के लिए 2000 यूनिट बिजली निशुल्क की गई है, जिससे लाखों किसानों का बिजली बिल शून्य हो जाएगा। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 100 यूनिट बिजली मुफ्त की गई है, जिससे 1.04 करोड़ उपभोक्ताओं का बिजली बिल शून्य होगा। सीएम ने कहा-रोजगार देने में भी राजस्थान अग्रणी राज्य है। प्रदेश में लगभग 1.5 लाख नौकरियां दी जा चुकी हैं, लगभग इतनी ही प्रक्रियाधीन हैं। इसके अलावा 1 लाख सरकारी नौकरियों की घोषणा की जा चुकी है। उड़ान योजना के तहत महिलाओं और किशोरियों के बेहतर स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए हर महीने 12 सेनेटरी पेड निशुल्क दिए जा रहे हैं। 



3 साल के फ्री इंटरनेट डेटा वाले स्मार्टफोन बांटने जाएंगे
सीएम ने कहा रक्षाबंधन पर्व से प्रदेश में महिलाओं को 3 साल के फ्री इंटरनेट डेटा वाले स्मार्टफोन बांटने की शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए इनके बारे में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाई जानी चाहिए। इस अवसर पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट, पूर्व विधायक लक्ष्मीलाल गुर्जर, हगामी लाल मेवाड़ा, सवाई भोज मंदिर महंत सुरेशदास जी महाराज सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आम लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed