{"_id":"61befa87cb454805502a0b90","slug":"churu-broken-blockade-with-fortuner-car-stolen-from-hisar-attacked-police-when-stopped-three-vicious-criminals-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूरू: हिसार से चुराई फॉर्च्यूनर कार से तोड़ी नाकाबंदी, पुलिस ने रोका तो किया हमला, तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूरू: हिसार से चुराई फॉर्च्यूनर कार से तोड़ी नाकाबंदी, पुलिस ने रोका तो किया हमला, तीन बदमाश गिरफ्तार
Sun, 19 Dec 2021 02:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 19 Dec 2021 02:55 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार से चुराई फॉर्च्यूनर कार में सवार मादक पदार्थ तस्करों ने शुक्रवार को कई जगहों पर पुलिस की नाकाबंदी तोड़ी। इस दौरान सालासर पुलिस ने पीछा कर रोका तो उन पर हमला कर दिया। थाना पुलिस ने तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से गाड़ी चोरी करने के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की मेकर, डुप्लीकेट चाबियां के अलावा कई फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। गिरफ्तार अभियुक्त राजस्थान व मध्यप्रदेश के मामलों में वांछित चल रहे हैं।
विज्ञापन
चूरू एसपी नारायण टोगस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त बंशी लाल विश्नोई पुत्र अन्ना राम (30) गांव मौखातरा थाना करड़ा जिला जालौर, रूपा राम बिश्नोई पुत्र मानाराम (29) गांव पुनासा थाना भीनमाल जिला जालौर एवं गणपत लाल पुत्र हमीरा राम विश्नोई (30) राजीव नगर थाना सांचौर जिला जालौर के रहने वाले हैं। बंशी लाल के विरुद्ध एनडीपीएस, आबकारी एक्ट व मारपीट के छह मामले दर्ज हैं। रुपाराम के खिलाफ एनडीपीएस के दो व मारपीट का एक प्रकरण और गणपत लाल के विरुद्ध एनडीपीएस, आबकारी एक्ट, चोरी, मारपीट व अपहरण के नौ मामले दर्ज है। मध्य प्रदेश में इंदौर के एक प्रकरण में वांछित चल रहा है।
विज्ञापन
एसपी टोगस ने बताया कि गश्त के दौरान शुक्रवार को थानाधिकारी सालासर संदीप कुमार को सूचना मिली कि फॉर्च्यूनर कार में सवार बदमाश सिधमुख थाना क्षेत्र में नाकाबंदी तोड़कर भागे है। सूचना पर नेशनल हाईवे टोलनाका पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान फतेहपुर की तरफ से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने तेज गति से पुलिस बैरीकेट को टक्कर मारते हुए पुलिस पार्टी पर चढ़ाने की कोशिश की। बैरिकेट्ड हिट करने से कांस्टेबल ओमप्रकाश की बाई आंख के नीचे चोट लगी। थानाधिकारी मय टीम ने सरकारी व प्राइवेट गाड़ी से फॉर्च्यूनर का पीछा किया। शोभासर रोड पर टीम ने बदमाशों की गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने गाड़ी रोकी तो एक बदमाश ने बोला- थानेदार को जान से मार दो
सालासर पुलिस टीम ने बदमाशों की गाड़ी रोकी तो उनमें से एक बदमाश बंसीलाल लाठी लेकर नीचे उतरा और पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया, जिससे पुलिसकर्मी के चोट लगी। इस दौरान कार में बैठे दोनों बदमाश बोले इस थानेदार को जान से ही मार दे,ताकि यह भविष्य में कभी किसी का पीछा ना करें। पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए बंसीलाल के साथ कार में सवार गणपत लाल व रुपाराम को भी दबोच लिया।
तलाशी में वाहन चोरी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, डुप्लीकेट चाबी व फर्जी नंबर प्लेट मिली
टीम ने पूछताछ की तो उन्होंने फॉर्च्यूनर कार हिसार से चोरी कर लाना बताया। साथ ही एक अन्य स्विफ्ट गाड़ी दूधवाखारा के पास एक्सीडेंट होना बताया। गाड़ी की तलाशी ली तो उसके अंदर विभिन्न प्रकार की गाड़ियों की सात चाबी, रिमोट वाली गाड़ियों की नौ चाबी, दो चार्जर लीड, गाड़ी एक बड़ा लॉक व तीन छोटे लॉक, 2 मास्टर चाबी, एक नट खोलने वाली रिंग चाबी, प्रोफेशनल की प्रोग्रामिंग टूल डिवाइस एवं अलग अलग नंबरों की नौ नम्बर प्लेट मिली।