फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   children jump under the influence of unknown.

अनजान के बहकावे में बच्चे ने देग में लगाई छलांग

Thu, 21 Aug 2014 03:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Thu, 21 Aug 2014 03:33 PM IST
विज्ञापन
children jump under the influence of unknown.

अजमेर दरगाह की खौलती देग में छलांग लगाकर जान देने वाले किशोर को किसी अनजान व्यक्ति ने उकसाया था। उकसावे में आकर ही किशोर ने खौलती देग में झलांग लगा दी थी।

विज्ञापन


किशोर दो महीने से लापता था। लापता बेटे की तलाश में अजमेर पहुंचे किशोर के पिता ने उसकी शिनाख्त की और पुलिस को ये जानकारी दी।

देग में कूदा किशोर मोहम्मद अली बनारस के लल्लापुरा निवासी है। पिता बशीर मोहम्मद ने आरोप लगाया कि उसका बेटा उसी अंजान शख्स की साजिश का शिकार हुआ है।

किशोर के पिता हाजी उमर ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले एक अंजान व्यक्ति ने कॉल करके अली से बात करवाई थी और अली के अजमेर में होने की जानकारी दी थी।

किशोर के पिता ने पुलिस को बताया

children jump under the influence of unknown.

पुलिस के अनुसार हाजी उमर ने जब अनजान से बेटो को वापस बनारस भेजने को कहा, तो उसने दस हजार का ड्राफ्ट भेजने को कहा। यह चेतावनी भी दी कि अपने पुत्र को ढूंढ सको तो ढूंढ लो।

साथ ही उस अनजान ने यह भी कहा था कि आपका पुत्र जिंदा रहे या ना रहे, उसकी जिम्मेदारी नहीं है। इसके बाद जिस फोन से कॉल आया था, वह स्विच ऑफ हो गया था।

अब पुलिस इसी मोबाइल नम्बर के आधार पर आरोपी को पकडऩे का प्रयास करेगी। ये मोबाइल नम्बर उत्तर प्रदेश का है। अली के लापता होने की रिपोर्ट बनारस स्थित सिगरा थाना में दर्ज करवाई थी अब इस थाने की पुलिस मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed