फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Chief Minister's advisor Sanyam Lodha laid the foundation stone of development works in Zoyla

Sirohi: जोयला में विकास कार्यों का किया शिलान्यास, लोढ़ा बोले- आपकी दी हुई चाबी से खोले विकास के ताले

Fri, 31 Mar 2023 09:10 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 31 Mar 2023 09:10 AM IST
सार

मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने जोयला में विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस कार्यक्रम में पंचायतों के जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Chief Minister's advisor Sanyam Lodha laid the foundation stone of development works in Zoyla
मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शिवगंज उपखंड के जोयला गांव में गुरुवार को सीएम सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा के मुख्य आतिथ्य में सुकड़ी नदी में निर्मित पिकअप वियर सहित सामुदायिक भवन और पंचायत के विकास कार्यों का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। समारोह के प्रारंभ में विधायक ने 14.31 करोड़ की लागत से सुकड़ी नदी में निर्मित जोयला पिकअप वेयर, जोयला में सामुदायिक भवन व विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

विज्ञापन


समारोह में विधायक लोढ़ा ने संस्कृत भाषा पर जोर देते हुए कहा कि श्रेष्ठ एवं देवप्रदत सभी ग्रंथ संस्कृत भाषा में हैं और संस्कृत भाषा का अध्ययन करने के लिए जिले में संस्कृत महाविद्यालय भी खोल दिया है। इसके पहले नर्सिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, शिवगंज में कन्या महाविद्यालय, कैलाश नगर, कालंद्री में कॉलेज खुलवा दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आठ करोड़ की लागत से कांबेश्वर सड़क, 10 करोड़ की लागत से गौतम ऋषि धाम की सड़कों का निर्माण करवाया गया। इन सड़कों का निर्माण होने से श्रद्धालुओं को यातायात में सुविधा होगी। फसल कटाई का समय होने के बावजूद समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे लोगों का आभार जताते हुए विधायक ने कहा कि यह सब आपसी स्नेह और प्रेम ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा पर बोला हमला
भाजपा पर वार करते हुए विधायक ने कहा कि मनादर रोवाडा घाटा की सड़क के लिए उनके पिछले कार्यकाल में राज्य सरकार से एक करोड़ स्वीकृत करवाए गए थे, लेकिन भाजपा ने सत्ता में आते ही उस कार्य को रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि इस घाटा सड़क के लिए फिर से प्रयास कर राज्य सरकार से पांच करोड़ रुपये स्वीकृत करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार ने बिजली के 100 यूनिट फ्री किए एवं  गैस सिलेंडर की कीमत 1100 रुपये है, वह अब सिर्फ 500 रुपये में ही मिलेगा, इसमें लोगों को लाभान्वित करने के लिए शेष राशि राज्य सरकार देगी। लोढ़ा ने कहा कि सिरोही कॉलेज में एमबीए खुलवाया गया, यह सुविधा पूरे राजस्थान में कॉलेज में पहली है।


जिले में वैटेनरी महाविद्यालय भी जल्द
विधायक ने कहा कि अब पशु चिकित्सक व पशुधन सहायक भी सिरोही जिले में ही बनेंगे। इसके लिए सिरोही के पास वैटेनरी महाविद्यालय खोलने के लिए 100 बीघा जमीन आवंटित की है। लोढ़ा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 100 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं, जिसमें 98 विद्यार्थी राजस्थान और दो विद्यार्थी हरियाणा के हैं। इसमें सिर्फ सिरोही जिले के दो विद्यार्थी ही हैं। मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के लिए 320 बेड और बनवाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed