फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   BUNDI ACCIDENT DEATH PROTEST

Bundi News: सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद बवाल, 8 घंटे जाम रहा करवर, आश्वासन पर माने परिजन

Wed, 29 Jul 2026 06:58 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Wed, 29 Jul 2026 06:58 PM IST
सार

बूंदी के करवर में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने 50 लाख रुपये मुआवजा व सरकारी नौकरी की मांग को लेकर आठ घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। प्रशासन के आश्वासन के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।

विज्ञापन
BUNDI ACCIDENT DEATH PROTEST
लोगों की जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बूंदी के करवर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत के बाद बुधवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजा और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर सैकड़ों लोग करवर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और सड़क जाम कर दिया। करीब आठ घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण क्षेत्र की यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। बाद में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए और गतिरोध समाप्त हो गया।

विज्ञापन

करवर थाना प्रभारी नरेश मीणा ने बताया कि केदारा की झोपड़ियां निवासी सुरेश बैरवा की मंगलवार रात ट्रैक्टर की टक्कर से मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन करवर थाने के बाहर एकत्र हुए तथा सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की।

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के पिता देवीशंकर बैरवा ने पुलिस को रिपोर्ट देकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर नियमानुसार जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने से हटे तो चौराहे पर शुरू किया धरना
पुलिस ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को थाने के बाहर से हटाया तो वे करवर चौराहे पर पहुंच गए और वहां धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे तक चौराहे पर प्रदर्शन और नारेबाजी होती रही, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।


पढ़ें: शिक्षक की डांट आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, तीन पर लगे आरोप हुए रद्द 

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। नैनवां के उपखंड अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश मीणा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों और परिजनों से कई दौर की वार्ता की तथा नियमानुसार हरसंभव सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया। इस दौरान केशवरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को उचित सहायता दिलाने की मांग का समर्थन किया।

आश्वासन के बाद माने परिजन
करीब आठ घंटे तक चले गतिरोध के बाद प्रशासन के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी शांत हुए। इसके बाद परिजन युवक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।

पूरे घटनाक्रम के दौरान करवर कस्बे में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। हालांकि प्रशासन की सतर्कता और लगातार संवाद के चलते स्थिति नियंत्रण में रही तथा कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। थाना प्रभारी नरेश मीणा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने भी भरोसा दिलाया है कि पात्रता के अनुसार मृतक के परिवार को उपलब्ध सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed