फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Boyfriend commits suicide outside girlfriend house in Sawai madhopur

Rajasthan News: थाने से भागे प्रेमी ने प्रेमिका के घर के बाहर लगाई फांसी, दुष्कर्म का केस कराया था दर्ज

Wed, 21 Sep 2022 10:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 21 Sep 2022 10:11 PM IST
सार

Rajasthan News: युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी प्रेमिका ने उसके खिलाफ थाने में दुष्कर्म केस दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने से भागने के बाद उसने आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
Boyfriend commits suicide outside girlfriend house in Sawai madhopur
मृतक मनराज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rajasthan News: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर फांसी लगाकर जान दे दी। उसकी प्रेमिका ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। प्रेमिका के आरोप से नाराज युवक थाने से भाग गया। जहां से सीधे प्रेमिका के घर के बाहर पहुंचा और फांसी लगाकर जान दे दी।   

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सवाई माधोपुर के एक गांव का है। जहां रहने वाला मनराज गांव की एक युवती से प्रेम करता था। बताया जा रहा है युवती भी उससे प्रेम करती थी। इस बीच युवती के परिजनों को उसके प्रेम प्रसंग की जानकारी लग गई। इसके प्रेमिका ने मनराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया और थाने ले आई। इस दौरान मनराज थाने से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला।   
विज्ञापन


थाने से फरार हुआ मनराज सीधा अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा और झूठे केस में फंसाने को लेकर युवती के परिवाल वालों को बुरा-भला कहा। कुछ देर हंगामा करने के बाद वह वहां से चला गया। एक बार फिर वापस आकर उसने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर फांसी लगा ली। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया। इधर, पुलिस की कार्रवाई से नाराज मृतक के परिजन मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। एसपी को मामले की जानकारी लगी तो उन्होंने  सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। अब मामले की जांच खुद एसपी कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed