फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Body of missing girl found after 10 days in Bundi Rajasthan Hindi News

Rajasthan: बूंदी में 10 दिन बाद मिला लापता युवती का शव, 12 साल से था मुंह का ट्यूमर

Thu, 30 Mar 2023 09:41 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 30 Mar 2023 09:41 PM IST
सार

मृतका के परिजनों ने बताया कि कृष्णा 12-13 साल से मुंह के ट्यूमर से परेशान थी। उसे मुंह को हमेशा ढ़क कर रखना पड़ता था। जबड़े से हमेशा खून निकलता रहता था, जिस कारण वो परेशान रहती थी। 10 दिन पहले वह बकरियां चराने गई थी, जहां से वापस नहीं लौटी थी।

विज्ञापन
Body of missing girl found after 10 days in Bundi Rajasthan Hindi News
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बूंदी जिले के डाबी थाना क्षेत्र के गांव गणेशपुरा के पास एक बंद पड़ी खदान में युवती का 10 दिन पुराना सड़ा गला शव मिला है। युवती पिछले 10 दिन से लापता थी। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, उन्होंने डाबी थाने में बेटी के गुमशुदगी होने का केस भी दर्ज कराया था।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी अनुसार बीते 10 दिन से घर से गायब युवती गणेशपुरा निवासी कृष्णा (18) पुत्री रामलाल भील की सड़ी गली लाश बुधवार सुबह गांव के पास ही एक खदान में मिली। शव पड़ा होने की जानकारी मिलने पर डाबी थानाधिकारी धर्माराम चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। जिसके बाद शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया, पीएम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने बताया कि कृष्णा 12-13 साल से मुंह के ट्यूमर से परेशान थी। उसे मुंह को हमेशा ढ़क कर रखना पड़ता था। जबड़े से हमेशा खून निकलता रहता था, जिस कारण वो परेशान रहती थी। परिजनों ने उसका काफी इलाज करवाया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था। 10 दिन पहले वह बकरियां चराने गई थी, जहां से वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसे आसपास तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उन्होंने डाबी थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed