{"_id":"65d0bbbfd5aa715c830b7386","slug":"bikaner-panic-in-medical-department-after-13-swine-flu-patients-found-together-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bikaner: एक साथ स्वाइन फ्लू के 13 मरीज मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप, रोगियों का एड्रेस लिया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bikaner: एक साथ स्वाइन फ्लू के 13 मरीज मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप, रोगियों का एड्रेस लिया जा रहा
Sat, 17 Feb 2024 07:29 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Feb 2024 07:29 PM IST
सार
बीकानेर जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। स्वाइन फ्लू के दस्तक से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया। एक दिन में 13 लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर शहर में एक साथ स्वाइन फ्लू के 13 रोगी मिलने से हड़कंप मच गया है। जिले में एक दिन में 13 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। परेशानी का सबब यह है कि ये 13 रोगी महज 60 सैंपल की जांच में पॉजिटिव आए हैं। सैंपल की तुलना में पॉजिटिविटी रेट 20 प्रतिशत से ज्यादा है।
विज्ञापन
बीकानेर में एक साथ इतने स्वाइन फ्लू के रोगियों ने चौंकाया तो है ही इसके नए वैरिएंट की पुष्टि ने चिंता बढ़ा दी है। इससे पहले तक बीकानेर में स्वाइन फ्लू का एच1एन1 वैरिएंट के रोगी ही मिले थे। लेकिन इस बार दो रोगियों में एच-2 एन-3 वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
शनिवार को आई रिपोर्ट में अचानक 13 रोगियों में स्वाइन फ्लू पुष्टि के साथ ही स्वास्थ्य महकमा हाई अलर्ट मोड पर आ गया। छुट्टी का दिन होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को घरों से बुलाया गया। वहीं, सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार ने रिपोर्ट मिलते ही स्थिति की समीक्षा कर डिप्टी सीएमएचओ डॉ. लोकेश गुप्ता सहित आईडीएसपी की टीम को बुलाया। सीएमएचओ डॉ. मोहम्मद अबरार पंवार का कहना है, सभी पॉजिटिव रोगियों का एड्रेस लिया जा रहा है। जहां से रोगी रिपोर्ट हुए हैं, उसके आसपास के 50 घरों में सभी की स्क्रीनिंग करवाई जाएगी।
विज्ञापन