फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Bharatpur Fire broke out in a truck going from Jaipur to Agra on National Highway-21

Bharatpur: नेशनल हाइवे-21 पर जयपुर से आगरा की ओर जा रहे ट्रक में लगी आग, माल जलकर राख

Wed, 29 Nov 2023 01:23 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 29 Nov 2023 01:23 PM IST
सार

Bharatpur News: भरतपुर जिले में से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-21 पर जयपुर से आगरा (यूपी) की ओर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण ट्रक में रखा हुआ माल जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Bharatpur Fire broke out in a truck going from Jaipur to Agra on National Highway-21
ट्रक में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर में एनएच-21 पर जयपुर से आगरा की ओर जा रहे एक ट्रक में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने से ट्रक में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची सेवर थाना पुलिस ने मौके पर दमकल को बुलाकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बता दें कि आग लगने के कारणों का तो पता नहीं चल सका और मौके से ट्रक चालक भी गायब हो गया। बुधवार सुबह फिर से ट्रक में आग सुलग गई और राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर सेवर थाना पुलिस पहुंची, साथ ही दमकल को बुलाकर आग पर फिर से काबू पाया गया।
विज्ञापन


सेवर थाने में तैनात एएसआई दरब सिंह ने बताया कि एनएच-21 पर महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने अचानक ट्रक में आग लग गई। मौके पर सेवर थाना पुलिस पहुंची और दमकल के सहयोग से आग पर काबू पाया। बुधवार सुबह फिर से इसी ट्रक में रखे सामान में धीरे-धीरे आग सुलग गई। आग के बारे में राहगीरों ने सेवर थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचकर दमकल को बुलाया गया। दमकल ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। साथ ही ट्रक और ट्रक में रखा सामान जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि ट्रक मालिक देर रात से ही गायब है, उसके बारे में पुलिस के द्वारा छानबीन की जा रही है। आखिरकार, यह ट्रक कहां से आया था और कहां जा रहा था। हालांकि, इस ट्रक में बेडशीट और कपड़े थे जो जलकर राख हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed