फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bharatpur News ›   Action started on illegal mining in Bharatpur and Ajmer on the instructions of Rajasthan Chief Minister

Rajasthan: मुख्यमंत्री के निर्देश पर अवैध खनन पर कार्रवाई शुरू: अजमेर, भरतपुर समेत कई जगह चला अभियान

Mon, 15 Jan 2024 10:09 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 15 Jan 2024 10:09 PM IST
सार

भरतपुर में पुलिस ने चार लोगों को डिटेन किया है। वहीं, अजमेर में 14 एक्सकेवेटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर जब्त किए गए हैं। साथ ही 12 लाख जुर्माना भी वसूला गया है।
 

विज्ञापन
Action started on illegal mining in Bharatpur and Ajmer on the instructions of Rajasthan Chief Minister
अवैध खनन पर कार्रवाई करती टीम। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भरतपुर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग एवं खनिज विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सारस चौराहे से कुछ आगे कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के भंडारण एवं अवैध खनन से भरे हुए ट्रैक्टर टॉली को जब्त किया है। वहीं मौके पर पुलिस ने चार लोगों को डिटेन किया है। फिलहाल पुलिस अनुसंधान में जुटी हुई है। भरतपुर जिले में अवैध खनन के खिलाफ 15 दिन तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। अवैध खनन भंडारण एवं अवैध खनन से भरे हुए ट्रैक्टर ट्रॉली की सूचना पर पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग और खनिज विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहां काफी बडे़ हिस्से में अवैध खनन का भंडारण पाया गया। वहीं मौके पर अवैध खनन से भरे हुए ट्रैक्टर टॉली भी मिले। जिस पर कार्रवाई करते हुए अवैध खनन के भंडारण एवं अवैध खनन से भरे हुए ट्रैक्टर टॉली और एक लोडर वाहन को जब्त किया गया। 
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस का जाप्ता मौके पर मौजूद रहा। तीनों विभाग की दबिश के दौरान ट्रैक्टर ट्राली को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गए। वहीं चार लोगों को पुलिस ने डिटेन किया है। फिलहाल पुलिस मामले के अनुसंधान में जुटी हुई है। खनिज विभाग के अभियंता रामनिवास मंडल ने बताया कि 10 ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया है। इसके अलावा अवैध रूप से खनिज का भंडारण करने को लेकर पुलिस में मामला भी दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से भंडारण करने अवैध खनन करने पर 10 गुना पेनल्टी भी वसूल की जाएगी। उन्होंने कहा कि गति दिनों मुख्यमंत्री ने बीसी के जरिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था और जिला कलेक्टर और संभागीय आयुक्त ने अवैध खनन को लेकर मीटिंग भी ली थी। जिसके चलते अब भरतपुर जिले में 15 दिनों तक अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



अजमेर में 14 एक्सकेवेटर, ट्रैक्टर-ट्रॉली और डंपर जब्त, 12 लाख जुर्माना भी वसूला
अजमेर खनिज अभियन्ता जयप्रकाश गोदारा की देखरेख में अवैध खनन एवं निर्गमन भण्डारण के विरूद्ध चलाए जा रहे राज्यव्यापी सघन अभियान सोमवार 15 जनवरी से 31 जनवरी तक जारी रहेगा। राज्यव्यापी सघन अभियान में जिला कलक्टर डॉ. भारती दीक्षित के निर्देशानुसार सोमवार 15 जनवरी को जिले में अवैध खनन, निर्गमन भण्डारण की चेकिंग के दौरान टीमों ने अलसुबह अवैध खनन के संवेदनशील क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। जिले में अलग-अलग स्थानों डूमाड़ा, नारेली, भांवता, अजमेर शहरी क्षेत्रा, मांगलियावास, रूपनगढ़, किशनगढ़, नसीराबाद एवं श्रीनगर इत्यादि स्थानों पर कार्यवाही में 14 वाहन (एक्सकेवेटर, ट्रेक्टर-ट्रॉली एवं डम्पर) के द्वारा खनिज बजरी, मैसेनरी स्टोन, साधारण मिट्टी, स्टोन गिट्टी की अवैध खनन, निर्गमन में लिप्त पाए जाने पर जब्त कर पुलिस थानों को सुपुर्द किए गए हैं। वाहन चालकों एवं मालिकों जुर्माना राशि लगभग 12 लाख रुपये आरोपित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




3 वाहनों से तीन लाख से अधिक की जुर्माना राशि वसूल
हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु जिले में खान विभाग, राजस्व, वन, परिवहन एवं पुलिस विभाग को सम्मलित करते हुए चार दलों का गठन किया गया है। सहायक खनिज अधिकारी एस सी अग्रवाल ने बताया कि टीमों द्वारा 15 जनवरी को अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। जिसमें रावतसर क्षेत्र में खनिज मैशनरी स्टोन का एक वाहन टी.पी. में अंकित मात्रा से अधिक खनिज 41.01 टन परिवहन करते हुए मिला। पुलिस थाना, रावतसर में वाहन को खड़ा किया जाकर मौके पर शास्ती राशि 1,14,354 वसूल की गई तथा पल्लू क्षेत्र में खनिज मैशनरी स्टोन के 2 वाहन टी.पी. में अंकित मात्रा से अधिक खनिज 16.50 व 16.90 टन परिवहन करते हुए मिले, जिन्हें पुलिस थाना, पल्लू में खड़ा किया जाकर मौके पर शास्ती राशि 1,05,863 व 1,05,915 वसूल की गई। इस प्रकार पहले दिन की कार्यवाही में 3 वाहनों से शास्ती राशि 3,26,132 वसूल की गई। जिले में अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed