फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Barmer News: Geologists busy investigating cracks in the ground in Nagana

Rajasthan News: राजस्थान की भूमि भू-वैज्ञानिकों के लिए बनी सवाल; बीकानेर के बाद बालोतरा की जमीन में आई दरार

Mon, 06 May 2024 09:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 06 May 2024 09:41 PM IST
सार

बीकानेर के लूणकरणसर में एक माह पहले डेढ़ बीघा जमीन धंसने के बाद अब बाड़मेर के बालोतरा के निकट नागाणा में अचानक जमीन में दरार देखने को मिली। घटना के बाद भू-गर्भ वैज्ञानिकों की टीम जांच के लिए पहुंची है।

विज्ञापन
Barmer News: Geologists busy investigating cracks in the ground in Nagana
बालोतरा में जमीन में आई दरार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीकानेर के लूणकरणसर की तरह ही बालोतरा के निकट नागाणा में अचानक जमीन में दरार आ जाने से हड़कंप मच गया। घटना नागाणा क्षेत्र के ऑयल फील्ड की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार यहां ड्रिलिंग का काम चल रहा था। इस दौरान यहां जमीन में अचानक से ददार आ गई। इस घटना से लोग दहशत में हैं। जमीन में दरार आने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है। घटना की सूचना जिला प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद इस घटनाक की जानकारी भू-गर्भ वैज्ञानिकों को दी गई है। जमीन में दरार आने के बाद इसके आसपास स्थित समूचे ऑयल क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि बीकानेर के लूणकरणसर में इससे पहले अप्रैल के माह के अंतिम सप्ताह में करीब डेढ़ बीघा क्षेत्र में जमीन धंस गई थी। इसके बाद अब बाड़मेर के नागाणा क्षेत्र में जमीन में दरार आने की खबर आज चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed