फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Bikaner News ›   Bikaner: A huge 40 feet deep pit formed in the ground overnight in Lunkaransar village.

हैरतअंगेज: लूणकरणसर की जमीन में समाया डेढ़ बीघा खेत, 40 फीट गहरे विशाल गड्ढे की जांच में जुटे भू-गर्भ विशेषज्ञ

Tue, 16 Apr 2024 06:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 Apr 2024 06:13 PM IST
सार

बीकानेर के लूणकरणसर गांव में रातोंरात बना 40 फीट गहरा विशाल गड्ढा लोगों के लिए दहशत का विषय बन गया है। डेढ़ बीघा बड़े इस गड्ढे में पेड़, सड़क सब समा गए हैं।

विज्ञापन
Bikaner: A huge 40 feet deep pit formed in the ground overnight in Lunkaransar village.
जमनी में बना विशाल गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले से लूणकरणसर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत है। मंगलवार सुबह गांव में एक खेत की जमीन करीब 40 फीट तक धंसी हुई नजर आई। घटना की सूचना मिलने पर भू-गर्भ विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे। विशेषज्ञ पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। घटना लूणकरणसर के सहजरासर गांव की है। 

विज्ञापन




जानकरी के अनुसार यहां एक किसान अपने खेत में पहुंचा तो उसने देखा कि उसके खेत की करीब एक से डेढ़ बीघा जमीन अंदर धंस गई। आसपास लगे पेड़, सड़क सब इस गढ्ढे में समा गए। इसके बाद उसने अपने आसपास के लोगों को इस बात की सूचना दी और सभी लोग मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


आमतौर पर जमीन धंसने की घटनाएं माइन्स वाले इलाकों में ही होती हैं, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इस इलाके में कोई माइन्स भी नहीं है। यहां के लोग खेती करके ही अपना जीवन यापन करते हैं। फिलहाल इस इलाके में जमीन धंसने से लोगों में भय का माहौल है। जमीन धंसने के इस मामले में जांच होने के बाद ही पता चल सकेगा कि अचानक जमीन कैसे धंसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed