फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Major accident averted in Barabanki: Dumper breaks bridge railing and falls on track

बाराबंकी में बड़ा हादसा टला: पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रैक पर गिरा डंपर, गरीब रथ एक्सप्रेस बाल-बाल बची

Thu, 27 Nov 2025 06:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 27 Nov 2025 06:55 AM IST
सार

रामनगर थाना क्षेत्र में एक डंपर पुल की रेलिंग तोड़कर सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान बगल वाली लाइन से गुजर रही अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन
Major accident averted in Barabanki: Dumper breaks bridge railing and falls on track
हादसे के बाद - फोटो : ANI-वीडियो ग्रैब

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में बड़ा रेल हादसा टल गया। रामनगर थाना क्षेत्र में एक डंपर पुल की रेलिंग तोड़कर सीधे रेलवे ट्रैक पर गिर गया। इसी दौरान बगल वाली लाइन से गुजर रही अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस बाल-बाल बच गई। ट्रेन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, रेलवे और अन्य विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। डंपर चालक वाहन में फंस गया था, जिसे संयुक्त रूप से बचाव अभियान चलाकर बाहर निकाला गया और अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस हादसे पर बाराबंकी पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि डंपर चालक अंदर फंसा था, जिसे पुलिस, रेलवे अधिकारियों और अन्य विभागों की मदद से निकाला गया और अस्पताल में भेजा गया। एक यात्री ट्रेन भी वहां फंसी हुई है। रेलवे अधिकारियों ने उसे आगे बढ़ाने के लिए वैकल्पिक इंजन की व्यवस्था की है। ट्रेन सुरक्षित है। ट्रक पास वाली लाइन पर गिरा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रैक की सुरक्षा जांच के बाद रेल यातायात बहाल किया जाएगा। हादसे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed