फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ashok gehlot government implemented resma law in Rajasthan 

राजस्थान में रेस्मा लागू : माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से जुड़े शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी नहीं कर सकेंगे हड़ताल

Thu, 17 Feb 2022 12:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 17 Feb 2022 12:25 PM IST
सार

बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए सरकार ने प्रदेश में रेस्मा लागू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। 31 जुलाई तक शिक्षा बोर्ड से जुड़े शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी किसी तरह की हड़ताल या आंदोलन नहीं कर सकेंगे।  प्रदेश में 24 मार्च से दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं शुरू होंगी। 

विज्ञापन
Ashok gehlot government implemented resma law in Rajasthan 
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्य सरकार ने प्रदेश में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए गुरुवार को एक बड़ा फैसला किया है। सरकार ने बोर्ड कार्यालय और उससे जुड़ी सभी सेवाओं के लिए रेस्मा कानून लागू कर दिया है। गृह विभाग के आदेश के अनुसार यह 31 जुलाई तक प्रभावी रहेगा। रेस्मा लागू होने के बाद बोर्ड परीक्षा से जुड़े शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी किसी भी तरह की हड़ताल नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन

 
दरअसल, प्रदेश में आगामी 24 मार्च से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इन परीक्षाओ में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो इसे देखते हुए सरकार ने रेस्मा लागू करने का कदम उठाया है। बीते दिनों बोर्ड ने सरकार को रेस्मा लागू करने की अनुसंशा भेजी थी। इसी आधार पर गृह विभाग ने रेस्मा लागू करने के आदेश जारी कर दिए। माना जा रहा है कि वेतन संगति सहित कई अन्य मांगों को लेकर शिक्षकों ने सरकार को आंदोलन की चेतावनी दी थी। परिक्षाओं के समय में शिक्षक हड़ताल या आंदोलन न कर सकें इससे बचने के लिए यह कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन




24 मार्च से शुरू होगी बोर्ड परीक्षा
बारहवीं कक्षा की  प्रायोगिक परीक्षाएं 18 फरवरी तक आयोजित की जा रही हैं। वहीं दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 24 मार्च शुरू की होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed