{"_id":"5cffb1edbdec220769796254","slug":"another-case-may-be-filed-against-actor-salman-khan-in-a-false-affidavit-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुश्किल में सलमान, झूठे शपथ पत्र मामले में दर्ज हो सकता है एक और केस, 17 को फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुश्किल में सलमान, झूठे शपथ पत्र मामले में दर्ज हो सकता है एक और केस, 17 को फैसला
Tue, 11 Jun 2019 07:21 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Tue, 11 Jun 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
सलमान खान (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 1998 के काले हिरण शिकार मामले के दौरान फिल्म अभिनेता सलमान खान द्वारा हथियार का लाइसेंस खो जाने को लेकर गिए गए झूठे शपथ पत्र मामले में मंगलवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सलमान खान के अधिवक्ता ने कहा कि सलमान का ऐसा उद्देश्य बिल्कुल नहीं था कि वह झूठा शपथपत्र दें। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई न्यायोचित नहीं है। हालांकि, कोर्ट ने निर्णय लिया कि सलमान के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज करना है या नहीं, यह फैसला 17 जून को सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि साल 1998 में राजस्थान के जोधपुर में हम साथ-साथ हैं फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान के खिलाफ काले हिरण के शिकार के तीन और आर्म्स एक्ट का एक मामला दर्ज किया गया था। आर्म्स एक्ट में वह पिछले साल बरी हो गए थे। इस मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें अपने हथियार का लाइसेंस कोर्ट में जमा करना था, लेकिन उनकी ओर से एक शपथ पत्र दाखिल किया गया था, जिसमें लिखा था कि उनका लाइसेंस खो गया है। हालांकि, बताया यह जा रहा है तब सलमान का लाइसेंस नवीनीकरण के लिए दिया गया था।
विज्ञापन
वहीं, अभियोजन ने इस शपथपत्र को झूठा बताया था और कोर्ट को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए दंड प्रक्रिया संगिता 340 के तहत कार्यवाही करने के लिए साल 2006 में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। इस मामले में लगातार सुनवाई हो रही थी।
विज्ञापन