फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Union Minister Bhupendra Yadav held a review meeting in Alwar

Alwar: पेयजल, कानून और स्वच्छता को लेकर मंत्री भूपेंद्र यादव ने की बैठक, समुचित व्यवस्था के दिए निर्देश

Thu, 06 Feb 2025 02:14 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 06 Feb 2025 02:14 PM IST
सार

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और स्वच्छता सर्वेक्षण में रैकिंग सुधारने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
Alwar News: Union Minister Bhupendra Yadav held a review meeting in Alwar
अफसरों के साथ बैठक करते केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री तथा अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव ने सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर अलवर जिले और संसदीय क्षेत्र अलवर में आगामी ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति, बजट घोषणाओं को क्रियान्विति एवं अलवर सांसद खेल उत्सव के समापन कार्यक्रमों की तैयारी की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अलवर जिले और संसदीय क्षेत्र में आगामी ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत पेयजल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या के समाधान हेतु तत्कालीन प्रकृति एवं दीर्घकालीन प्रकृति की कार्य योजना बनाकर इसे तत्काल प्रभाव से अमल में लाएं, ताकि आमजन को गर्मी के मौसम में किसी भी प्रकार की पेयजल संबंधी असुविधा का सामना ना करना पडे़। उन्होंने कहा कि पेयजल समस्या संबंधी निर्देशों की पालना प्राथमिकता से सुनिश्चित करें, इनकी एक माह पश्चात पुनः समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने शहर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि साफ-सफाई की व्यवस्था अनवृत इसी प्रकार से जारी रहे, जिससे स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर की रैंकिंग में सुधार हो। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और सुन्दर शहर पर्यटकों के लिए आकर्षण के साथ-साथ अन्य आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में भी उभरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की प्रमुख 25 जनकल्याणकारी योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि योजनाओं से जिले का कोई भी पात्र व्यक्ति लाभांवित होने से वंचित न रहे। इसके अतिरिक्त उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा की गई बजट घोषणाओं की समयबद्ध धरातल पर क्रियान्विति कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने क़ानून व्यवस्था की समीक्षा कर पुलिस अधीक्षक अलवर को निर्देशित किया कि सूचना तंत्र को मजबूत रखते रखें तथा प्रभावी मॉनिटरिंग कर जिले में क़ानून व शांति व्यवस्था बनाए रखें। बैठक में जिला कलक्टर अलवर डॉ. आर्तिका शुक्ला, जिला कलक्टर कोटपूतली-बहरोड कल्पना अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक अलवर संजीव नैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed