फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Terror of Baghere in Mundawara village of district adjacent to Sariska

Alwar News: सरिस्का से सटे मंडावरा गांव में बघेरे का आतंक, श्वान का शिकार कर पेड़ पर लटकाया

Thu, 13 Feb 2025 07:39 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Thu, 13 Feb 2025 07:39 PM IST
सार

बघेरे के लगातार दिखने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। मंडावरा गांव के निवासियों ने सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण्य और वन विभाग से इस समस्या को गंभीरता से लेने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन
Terror of Baghere in Mundawara village of district adjacent to Sariska
मुंडावरा में बघेरे का आतंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरिस्का अभ्यारण्य से सटे मालाखेड़ा उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत बालेता के मंडावरा गांव में बघेरे का आतंक बढ़ता जा रहा है। बीती रात गांव में घुसे बघेरे ने एक श्वान (कुत्ते) का शिकार किया और उसे पेड़ पर लटका दिया, जिससे ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में दिखा शिकार किया गया श्वान

विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, यह घटना राजपूत मोहल्ले की पहाड़ी पर हुई, जहां सुबह लोगों ने पेड़ पर लटका हुआ श्वान देखा। गांव के रोहतास शर्मा, पूर्व सरपंच बाबूलाल शर्मा, त्रिलोक सिंह और योगेंद्र सिंह ने बताया कि यह पहली बार नहीं है जब बघेरा गांव में आया हो। पहले भी वन्यजीवों के विचरण की घटनाएं सामने आती रही हैं, लेकिन इस बार बघेरे की सक्रियता और आक्रामकता बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों में बढ़ा डर, वन विभाग से सुरक्षा की मांग

बघेरे के लगातार दिखने से ग्रामीणों में भय व्याप्त है, और लोग शाम होते ही घरों में सिमटने लगे हैं। मंडावरा गांव के निवासियों ने सरिस्का वन्य जीव अभ्यारण्य और वन विभाग से इस समस्या को गंभीरता से लेने और सुरक्षा के उचित इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि बघेरा अब तक कई जानवरों का शिकार कर चुका है और उसके बढ़ते आतंक के कारण लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वन विभाग से गांव में निगरानी बढ़ाने और बघेरे को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की गई है, ताकि ग्रामीणों को सुरक्षित माहौल मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed