फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   son broke father leg by pelting stone in alwar

Rajasthan: अलवर में बेटे ने पत्थर मारकर बुजुर्ग पिता का पैर तोड़ा, लहूलूहान हालत में पोता लेकर पहुंचा अस्पताल

Sun, 08 Jan 2023 07:58 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 08 Jan 2023 07:58 AM IST
सार

पिता ने बेटे को खेत का बाड़ बनाने के लिए कहा। इसी बात से गुस्साए बेटे ने पिता के पैर पर पत्थर मार दिया। बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन
son broke father leg by pelting stone in alwar
घायल बुजुर्ग - फोटो : Social Media

विस्तार

अलवर के सिलीसेढ़ में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बेटे ने बुजुर्ग पिता को पत्थर मारा। जिससे पिता का पैर फ्रैक्चर हो गया। पोता दादा को अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां पीड़ित का इलाज जारी है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के गांव पैतपुर निवासी 65 साल के बुजुर्ग बाबूलाल को उसके बेटे ने बेरहमी से पत्थर मारा। पिता ने बताया कि सुबह नौ बजे उसने अपने बेटे को कहा कि खेत में बाड़ कर दे। बेटे ने नहीं सुना तो पिता ने दो-तीन बार यही बात कही। जिसके बाद बेटे ने पत्थर पिता के पैर पर मार दिया। घटना के समय आरोपी का बेटा वहीं मौजूद था। वह दादा को 108 एंबुलेंस से अस्पताल लेकर आया। बुजुर्ग का अस्पताल में इलाज जारी है। 

विज्ञापन


इस घटना से आसपास के लोग हैरान है। वे बेटे को कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि बुजुर्ग का बहुत सारा खून बह गया है। अगर पत्थर सिर में लग जाता तो जान जा सकती थी। पीड़ित ने पुलिस को अभी तक शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed