फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Ramgarh Assembly By-election: BJP bets on Sukhwant Singh, Aryan Zuber's name from Congress almost finalised

Ramgarh Assembly By-election: भाजपा ने सुखवंत सिंह पर खेला दांव, कांग्रेस से आर्यन जुबेर का नाम लगभग तय

Sun, 20 Oct 2024 04:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 20 Oct 2024 04:01 PM IST
सार

Ramgarh Assembly By poll: रामगढ़ विधानसभा में भाजपा ने सुखवंत सिंह पर भरोसा जताया है। वहीं, कांग्रेस की ओर से आर्यन जुबेर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। आर्यन के पिता देहांत बाद उन्हें जनता से सहानुभूति भी मिलनी तय मानी जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Ramgarh Assembly By-election: BJP bets on Sukhwant Singh, Aryan Zuber's name from Congress almost finalised
भाजपा प्रत्याशी सुखवंत सिंह तथा कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी आर्यन जुबेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले की रामगढ़ विधानसभा सीट पर आगामी 13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने सुखवंत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। सुखवंत सिंह पिछली बार निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे और भाजपा के उम्मीदवार को पछाड़ दिया था। अब भाजपा ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर एक मजबूत चुनावी दांव खेला है। कांग्रेस की ओर से आर्यन जुबेर का नाम लगभग तय माना जा रहा है, जो दिवंगत विधायक जुबेर खान के बेटे हैं।
विज्ञापन

 
पिछले चुनाव में निर्दलीय रहते हुए सुखवंत ने मारी थी बाजी
पिछले विधानसभा चुनाव में सुखवंत सिंह ने बागी होकर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था और दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को तीसरे स्थान पर धकेलते हुए उसकी जमानत जब्त करवा दी थी। उस चुनाव में भाजपा ने ज्ञानदेव आहूजा के भतीजे जय आहूजा को टिकट दिया था, लेकिन वे केवल 34 हजार वोट ही हासिल कर सके। सुखवंत सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने का सीधा फायदा कांग्रेस के जुबेर खान को हुआ, जिन्होंने चुनाव जीता था।
विज्ञापन

 
जुबेर खान के देहांत के बाद हो रहा उपचुनाव
रामगढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव की जरूरत जुबेर खान की मृत्यु के बाद उत्पन्न हुई। कांग्रेस ने इस बार जुबेर खान के बेटे आर्यन जुबेर को उम्मीदवार बनाने की तैयारी की है। आर्यन जुबेर पहले से ही राजनीति में सक्रिय रहे हैं और उन्हें अपने पिता की मृत्यु से सहानुभूति का भी लाभ मिल सकता है। जुबेर खान की छवि एक ऐसी नेता की थी, जिन्होंने क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए काम किया था। उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने मेवात विकास बोर्ड के चेयरमैन रहते हुए गौशाला खोलने का प्रस्ताव भी पास करवाया था, जिससे हिंदू समुदाय में उनकी लोकप्रियता बढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुखवंत सिंह का भाजपा में स्वागत
भाजपा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद सुखवंत सिंह ने आज अलवर जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाई। भाजपा की उम्मीद है कि सुखवंत सिंह इस बार कांग्रेस को चुनौती देते हुए पार्टी को जीत दिला सकते हैं।

 
कड़ी टक्कर की उम्मीद
रामगढ़ सीट पर इस बार उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। सुखवंत सिंह की निर्दलीय स्थिति में पिछले चुनाव में मजबूत प्रदर्शन और आर्यन जुबेर को सहानुभूति के वोट मिलने की संभावना इस चुनाव को दिलचस्प बना रही है। अब देखना होगा कि किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता का समर्थन मिलता है और कौन इस बार रामगढ़ की सीट पर कब्जा जमाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed