अलवर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत: अनीता मीणा को मिले 31 वोट; भाजपा के खाते में आए सिर्फ आठ वोट
राजस्थान के अलवर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। पार्टी प्रत्याशी अनीता मीणा ने 31 वोट हासिल कर भाजपा प्रत्याशी को करारी शिकस्त दी। भाजपा प्रत्याशी को सिर्फ आठ वोट मिले।
विस्तार
अलवर जिला परिषद को नया जिला प्रमुख मिल गया है। जिला प्रमुख पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनीता मीणा ने जीत दर्ज करते हुए भाजपा प्रत्याशी को शिकस्त दी। अनीता मीणा को कुल 31 मत प्राप्त हुए, जबकि भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आठ वोट पड़े। इस तरह अनीता मीणा ने स्पष्ट बहुमत के साथ जिला प्रमुख का चुनाव जीत लिया।
चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जीत के बाद जिला कलेक्टर ने अनीता मीणा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जिला प्रमुख बनने के बाद अनीता मीणा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जनता के हित में काम करना और क्षेत्र का विकास करना रहेगा।
ये भी पढ़ें- राजस्थान: पंचायत चुनाव में झटके के बाद भाजपा का दिल्ली में मंथन, मदन राठौड़ समेत पूरी टीम तलब
उन्होंने कहा कि जिला परिषद के माध्यम से आमजन की समस्याओं का समाधान करने और विकास कार्यों को गति देने का प्रयास किया जाएगा। अनीता मीणा के जिला प्रमुख बनने के साथ ही अलवर जिला परिषद की कमान कांग्रेस के हाथों में आ गई है।
