फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan Sheep tail created ruckus in Alwar two communities clashed with sticks 20 people injured

Rajasthan: अलवर में भेड़ की पूछ ने कराया बवाल, दो समुदाय के बीच चले लाठी-डंडे, 20 लोग घायल

Mon, 02 Jan 2023 10:26 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 02 Jan 2023 10:26 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले में भेड़ की पूंछ काटने की वजह से दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि लाठी डंडे चलने लगे। आरोप है कि 40 से 50 लोगों ने गाली-गलौज कर हमला किया।
 

विज्ञापन
Rajasthan Sheep tail created ruckus in Alwar two communities clashed with sticks 20 people injured
अस्पताल में भर्ती महिला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर जिले में मुस्लिम समुदाय के ऊपर दलित समाज के लोगों पर हमला करने का आरोप लगा है। पथराव के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। उस दौरान करीब 20 लोग घायल हो गए, पथराव की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना नौगांवा तहसील के नारथला गांव की है। यहां सोहनलाल अपनी भेड़ें और बकरियां लालदास मंदिर के बाहर चरा रहा था। वहां से थोड़ी दूरी पर इमरान पुत्र असलम और इमरान का भाई भी अपनी भेड़ बकरियां चरा रहा था। उसकी एक भेड़ इमरान की भेड़ बकरियों की तरफ चई गई। आरोप है, इसी बात पर उसने और उसके भाई ने भेड़ की पूंछ काट दी। इसका विरोध करने पर गाली-गलौज की।
विज्ञापन


भीम सेना के जिलाध्यक्ष ने कहा...
भीम सेना के जिलाध्यक्ष नवल सिंह ने बताया, गांव के सोहनलाल शेरपुर गांव में भेड़ों को चरा रहे थे। वहां किसी बात को लेकर इमरान ने भेड़ की पूंछ काट दी। विरोध करने पर उसने और उसके परिजनों ने गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्द कहे। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Rajasthan Sheep tail created ruckus in Alwar two communities clashed with sticks 20 people injured
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

करीब 50 लोगों पर आरोप...
साथ ही बताया कि मुस्लिम समुदाय के 40 से 50 लोगों ने समुदाय के लोगों पर लाठी-डंडों और अन्य हथियारों से हमला कर किया। घरों पर पत्थर बरसाए, इससे समुदाय के 15 से 20 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। इसमें कई महिलाएं भी हैं। झगड़े में मुस्लिम समुदाय के भी तीन-चार लोगों को चोट पहुंची है।

नौगावां थानाधिकारी सुनील टांक ने क्या कहा...
इस पूरे मामले को लेकर नौगावां थानाधिकारी सुनील टांक ने बताया, गांव नारथला मे झगड़े की सूचना मिली, दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है। शांतिभंग के मामले में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घायलों को स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र नौगावां लाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को अलवर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed