{"_id":"63a6eb9132514963450f4b0b","slug":"rajasthan-husband-got-his-wife-delivery-in-alwar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: हद है...नर्स और वार्ड बॉय खर्राटे मारते रहे, पति ने कराई पत्नी की डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: हद है...नर्स और वार्ड बॉय खर्राटे मारते रहे, पति ने कराई पत्नी की डिलीवरी
Sat, 24 Dec 2022 05:37 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Dec 2022 05:37 PM IST
सार
राजस्थान में अलवर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार रात चिकित्सा सेवाओं को पोल खुल गई। रात लगभग 2:30 बजे एक व्यक्ति अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने आया। लेकिन जच्चा-बच्चा वार्ड में काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी गेट नहीं खोले गए। इस बीच पति ने ही पत्नी की डिलीवरी करा दी।
विज्ञापन
पति ने कराई पत्नी की डिलीवरी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिले से सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की धज्जियां उड़ाने वाला मामला सामने आया है। यहां पति को अपनी गर्भवती पत्नी की डिलीवरी करवानी पड़ी। पति अस्पताल में मदद के लिए चिल्लाता रहा, मगर न तो कोई नर्स मदद के लिए आगे आई और न ही किसी डॉक्टर ने डिलीवरी करवाने की जहमत उठाई।
विज्ञापन
बता दें कि महिला ने स्वस्थ्य बेटे को जन्म दिया। जब महिला का प्रसव हो गया, उसके करीब 10 मिनट बाद नर्स वार्ड में पहुंची। स्टाफ की हरकत देखिए कि बेटे होने के नाम पर नर्स ने पति से 500 रुपये मिठाई के लिए ले लिए। मामला मीडिया में आने के कारण हंगामा हुआ। अब तहसीलदार और अस्पताल इंचार्ज मामले की जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
बाइक से अस्पताल ले गया था पति...
सिरमौर गांव का रहने वाला रिंकू अपनी पत्नी को गुरुवार रात ढाई बजे गोविन्दगढ़ अस्पताल में बाइक से लेकर पहुंचा था। उसकी पत्नी गर्भवती थी और उसे प्रसव पीड़ा हो रही थी। अस्पताल पहुंचने पर रिंकू दर्द से कराहती पत्नी को लेबर रूम लेकर पहुंचा। मगर, वहां कोई नजर नहीं आया। फिर रिंकू ने पत्नी को सामान्य वार्ड के बेड पर लिटा दिया और अस्पताल स्टाफ को ढूंढने लगा। उसे कोई नहीं दिखा और न तो कोई डॉक्टर नजर आया। न ही कोई स्टाफ नर्स। इधर, रिंकू की पत्नी का दर्द बढ़ गया तो वह चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
रिंकू के हाथ-पैर फूले...
पत्नी की हालत गंभीर होता देख रिंकू के हाथ-पैर फूल गए। उसने स्टाफ के लिए आवाज लगाई, लेकिन उसका भी कुछ फायदा नहीं हुआ। क्योंकि जीभर कर चिल्लाने के बाद भी कोई नहीं आया। इतने में रिंकू की पत्नी का प्रसव होना शुरु हो गया। उसकी हालत को देखते हुए रिंकू ने ही प्रसव कराया, पत्नी ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया।
रिंकू के मुताबिक बच्चे के जन्म को 10 मिनट हो गए थे, तब जाकर अस्पताल नर्स योगिता आई। फिर उनसे बच्चे की नाल काटी। रिंकू का कहना है कि स्टाफ ने मुझसे बेटा होने के नाम पर 500 रुपये भी लिए।