फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Outrage among the youth due to non-holding of student union elections in Alwar

छात्रसंघ चुनाव: नाराज छात्र बोले- CM ने खुद नेता बने रहने के लिए पायलट को आगे नहीं आने दिया, यही उनकी आदत है

Mon, 14 Aug 2023 07:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 14 Aug 2023 07:01 PM IST
सार

गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद ही नेता बनकर रहना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने पायलट को भी आगे नहीं आने दिया। उनकी यही आदत रही है।

विज्ञापन
Outrage among the youth due to non-holding of student union elections in Alwar
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर शहर के राज ऋषि  मत्स्य विश्वविद्यालय कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव न होने पर युवाओं में आक्रोश देखने को मिला। स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी के कॉलेज की छत पर चढ़ गए और जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्र नेता संदीप ओला ने बताया कि राजस्थान में सरकार और यूनिवर्सिटी का काम छात्र संघ चुनाव कराना होता है और जो असामाजिक तत्व समाज में पनप रहे हैं, उन पर प्रशासन और सरकार रोक लगाए। विद्यार्थी का काम होता है अपने मत का प्रयोग करना और अपने छात्र संघ के अध्यक्ष को चुनना। छात्र नेता का यह भी कहना है कि प्रदेश सरकार को छात्र आईना दिखाने का काम कर रहे हैं। सरकार जब-जब डरती है पुलिस को आगे करती है। उन्होंने गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खुद ही नेता बनकर रहना चाहते हैं, इसलिए उन्होंने पायलट को भी आगे नहीं आने दिया। उनकी यही आदत रही है।
विज्ञापन


छात्र नेता ने मत्स्य यूनिवर्सिटी के कुलपति पर भी आरोप लगाते हुए कुलपति को भ्रष्ट बताया। आरोपी लगाया कि पैसे देकर इस सीट पर आए हैं। कुलपति ने ही सरकार को लिखकर भेजा है कि छात्र संघ के चुनाव नहीं होने चाहिए। हमारी अभी फिलहाल कोई तैयारी नहीं है और जो आदमी एमपी में दो बार सस्पेंड होकर आया है, उसको इस बारे में क्या जानकारी हो सकती है? छात्र नेता ने यह भी कहा कि अगर मैं छात्रसंघ अध्यक्ष होता तो मैं कुलपति को हटवा देता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed