फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Muslim youth married a Hindu girl and exploited her in Alwar

Alwar: सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद प्यार और फिर शादी, डेढ़ साल शारीरिक शोषण के बाद खुला राज, जानें मामला

Sat, 15 Jul 2023 04:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 15 Jul 2023 04:31 PM IST
सार

पीड़िता ने बताया कि उसकी जान-पहचान जुनैद से सोशल मीडिया के जरिए वर्ष 2022 में हुई थी। इसके बाद जुनैद ने दूसरे शहर में ले जाकर पीड़िता के साथ नाटकीय तरीके से शादी की।

विज्ञापन
Muslim youth married a Hindu girl and exploited her in Alwar
आरोपी युवक। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर जिले में लव जिहाद का एक मामला समाने आया है, जहां समुदाय विशेष के मुस्लिम युवक ने सोशियल मीडिया के जरिए खुद को हिंदू बताकर एक हिंदू लड़की से दोस्ती कर शादी कर ली। फिर उसका डेढ़ साल तक देहशोषण किया और अब दूसरी लड़की से शादी कर वह युवक फरार हो गया।

विज्ञापन


अलवर के सदर पुलिस थाना इलाके के ककराली गांव में रहने वाले युवक जुनैद के खिलाफ एक युवती ने देह शोषण का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने बताया कि उसकी जान-पहचान जुनैद से सोशल मीडिया के जरिए वर्ष 2022 में हुई थी। इसके बाद जुनैद ने खुद को हिंदू युवक बताते हुए अपना नाम रोहित बताया और अपने घर परिवार में बीमारी का हवाला देकर तकरीबन डेढ़ साल में करीब आठ लाख रुपये भी उससे ऐंठ लिए। 
विज्ञापन


इस बीच जुनैद ने दूसरे शहर में ले जाकर पीड़िता के साथ नाटकीय तरीके से न सिर्फ शादी की, बल्कि कुछ दिनों पहले ही जुनैद ने पीड़िता को झांसा देकर एक अन्य लड़की से निकाह कर लिया। जब इस बात की जानकारी पीड़िता को लगी और वह उसके गांव पहुंची, तो वहां बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। इस बीच आरोपी गांव से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोपी युवक जुनैद के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी
अब पीड़िता ने इस मामले की शिकायत महिला थाने में दर्ज करा दी है। पुलिस इस मामले पर अब पीड़िता के बयान के आधार पर जांच करते हुए आरोपी की तलाश करने में लगी हुई है। महिला थाना प्रभारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि थाने पर आकर एक पीड़िता ने आरोपी युवक जुनैद के खिलाफ शिकायत दी है। शिकायत को दर्ज करते हुए इस मामले में अनुसंधान किया जा रहा है। पीड़िता का मेडिकल करवाकर 164 के बयान भी करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पीड़िता ने यह शिकायत दी है कि ककराली गांव का रहने वाले जुनैद ने खुद को हिंदू युवक रोहित नाम बताकर पीड़िता से शादी कर ली। उसके साथ बलात्कार किया। उसके बाद उसने पीड़िता को छोड़ दिया। किसी अन्य लड़की से शादी कर ली। पीड़िता को इस बात का खुलासा हुआ कि आरोपी जुनैद ने हिंदू बनकर उसको शादी का झांसा देकर उससे शादी की है। जिस पर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed