{"_id":"62da5ddb1c0aa84bdf172a73","slug":"miscreants-cut-the-hair-of-a-former-sikh-granthi-going-on-a-bike-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: उदयपुर की तरह अलवर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पूर्व ग्रंथी सिख के काटे केश, काटना चाहते थे गर्दन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: उदयपुर की तरह अलवर में माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पूर्व ग्रंथी सिख के काटे केश, काटना चाहते थे गर्दन
Fri, 22 Jul 2022 01:50 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Fri, 22 Jul 2022 01:50 PM IST
सार
पूर्व सिख गंथी ने दावा किया है कि फोन पर उन्होंने अपने साथियों से बात कर बाल काटकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
पूर्व सिख ग्रंथी अस्पताल में भर्ती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के रामगढ़ क्षेत्र में गुरुवार रात को बदमाशों ने सिख समाज के पूर्व ग्रंथी के केश काट दिए। बदमाशों ने उन्हें रोकने के बाद आंखों पर पट्टी बांध दी और पूरी वारदात को अंजाम दिया। हमलावर उनकी गर्दन काटने की फिराक में थे, लेकिन वो सिख समाज से थे। ऐसे में बदमाशों ने मौके पर ही अपने साथियों को फोन किया और पूरी जानकारी दी। जिसके बाद केवल केश काटने के आदेश मिले। हालांकि, बदमाशों ने उनके साथ में मारपीट की।
यह है पूरा मामला
अलवर जिले के रामगढ़ थाना इलाके के अलावड़ा गांव में कुछ युवकों ने सिख समाज के पूर्व ग्रंथी गुरुबख्श सिंह को हाथ देकर रोका। गुरुबख्श सिंह मिलकपुर गांव से दवाई लेकर आ रहे थे। बदमाशों ने कहा कि उनके गांव का युवक एक लड़की को भगा ले गया है, वो रास्ते में पड़ा हुआ है। उसको उठाकर ले जाओ। जैसे ही गुरुबख्श उनके साथ जाने लगे, कुछ और युवक आ गए और उन्होंने गुरुबख्श को पकड़ लिया।
पूर्व ग्रंथी गुरुबख्श सिंह से बदमाशों ने मारपीट की
जैसे ही समुदाय विशेष के लोगों को पता चला कि ग्रंथी सिख समाज का पुजारी है, उन्होंने अपने आकाओं को फोन किया। इस पर बदमाशों के आकाओं ने केश काटने के आदेश दिए, जिसके बाद गुरुद्वारा के पुजारी होने के कारण गर्दन नहीं काटी व केश काट दिए। साथ ही मारपीट की गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे व गुरुबख्श को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वीनी गौतम पूरे मामले की जांच के लिए अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
तेजस्विनी गौतम ने बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के अलावड़ा गांव के पास की घटना है। आरोपियों के खिलाफ रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद से सिख समाज में रोष व्याप्त है। बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पर जमा हो गए और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है। भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है।
उदयपुर के बाद अलवर में दहशत फैलाने का मामला
उदयपुर की घटना अभी शांत भी नहीं हुई, उससे पहले अलवर के मेवात क्षेत्र के रामगढ़ में समुदाय विशेष के लोगों द्वारा दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर ली जाएगी। गुरुबख्श ने बताया कि हमलावर गर्दन काटने आए थे, लेकिन जैसे ही उनको पता चला कि वो सिख समाज से हैं, तो उन्हें गर्दन काटने की जगह उनके आकाओं ने केवल केश काटने के आदेश दिए। जिसके बाद हमलावरों ने उनके केश काट दिए। उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम फोन पर साथियों से बातचीत करने के बाद अंजाम दिया।