फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Bhanwar Jitendra Singh in Alwar said BJP does the work of dividing God

Alwar: भगवान पर कॉपीराइट नहीं, क्या कांग्रेस में हिंदू नहीं हैं? पूर्व केंद्रीय मंत्री ने क्यों कही ये बात

Sun, 16 Jul 2023 09:32 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Jul 2023 09:32 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि भगवान को बांटने का काम बीजेपी करती है। भगवान पर किसी पार्टी का कॉपीराइट नहीं, पूजने वाले सभी पार्टियों में हैं।

विज्ञापन
Bhanwar Jitendra Singh in Alwar said BJP does the work of dividing God
पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने बीजेपी की हिंदुत्ववादी पॉलिटिक्स पर तंज कसते हुए कहा कि भगवान पर किसी पार्टी के कॉपीराइट नहीं है। भगवान को पूजने वाले सभी पार्टियों में हैं। उन्होंने रविवार को यह बात अलवर में महाशिवपुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में भाग लेने के बाद पत्रकारों से कही।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय गृह और युवा और खेलकूद मामले राज्य मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह से जब पूछा गया कि इस कथा में ज्यादातर भाजपा के नेता आते हैं। तो टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदू क्या कांग्रेस में नहीं हैं? क्या वह पूजा नहीं करते और भगवान पर किसी विशेष पार्टी का कॉपीराइट नहीं है। भगवान को बांटने का काम यह भारतीय जनता पार्टी करती है। उन्होंने कहा कि धर्म से दूर राजनीति करनी चाहिए और यह धार्मिक आयोजन है। 
विज्ञापन


यह राजनीतिक मंच नहीं, हम यहां राजनीति करने नहीं भक्ति सुनने के लिए आए
पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि अलवर में भर्तृहरी की तपोभूमि में अलवर की जनता उनका स्वागत करती है। इस कलियुग में कथा सुनने के लिए इतनी भीड़ आ रही है। यह बहुत बड़ी बात है। मैं यहां अपनी बात कहने नहीं आया, लेकिन नेताओं को और बड़े लोगों को ऐसे मंचों से राजनीति पर नहीं बोलना चाहिए। यह राजनीतिक मंच नहीं है। हम यहां राजनीति करने नहीं भक्ति सुनने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को चाहिए कि वह धार्मिक मंचों से राजनीति बातें नहीं करें क्योंकि धार्मिक मंचों से लोग भगवान की बातें सुनने आते हैं। उन पर मनन करने आते हैं, लेकिन कुछ नेता ऐसे मंच पर आकर उसको राजनीतिक से जोड़ते हैं और अपना हित साधने की कोशिश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने पंडित प्रदीप मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया
इसके बाद कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- यह तो बहुत अच्छी पहल है कि नगर का राजा अपने मंत्रिमंडल के साथ आता है और जनमानस को प्रेरणा मिलती है। अलवर में धार्मिकता का बहुत भाव है। इधर, पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह और राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली ने पंडित प्रदीप मिश्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया और कथा में काफी देर तक बैठे रहे और आरती में भी भाग लिया। इसके बाद यह वहां पर आमजन से भी मिले। इस अवसर पर जिला प्रमुख बलवीर सिंह छिल्लर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित अनेक कांग्रेस के नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed