{"_id":"60cccccde49023792003a0d8","slug":"beating-with-slippers-video-of-priest-goes-viral-tries-to-commit-suicide-by-consuming-poison","type":"story","status":"publish","title_hn":"चप्पल से पिटाई: वायरल हुआ वीडियो, पुजारी ने जहर गटक कर की खुदकुशी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चप्पल से पिटाई: वायरल हुआ वीडियो, पुजारी ने जहर गटक कर की खुदकुशी की कोशिश
Fri, 18 Jun 2021 10:12 PM IST
योगेश साहू
पीटीआई, जयपुर/अलवर।
पीटीआई, जयपुर/अलवर।
Published by: योगेश साहू
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:12 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि एक महिला ने मंदिर के पुजारी जगदीश की तीन चार लोगों की मौजूदगी में चप्पल से पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
राजस्थान के अलवर जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला द्वारा चप्पल से अपनी पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुजारी ने शुक्रवार को कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि महिला ने मंदिर के पुजारी जगदीश की तीन चार लोगों की मौजूदगी में चप्पल से पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
इस घटना का वीडियो बृहस्पतिवार को वायरल होने के बाद जगदीश ने शुक्रवार को कथित रूप से जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि पुजारी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि पुजारी के बेटे की शिकायत पर सदर थाने में महिला और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं महिला ने भी पुजारी के खिलाफ मंदिर में उसके साथ छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन