{"_id":"685239efb9bf0f8ebd0fa297","slug":"an-old-woman-died-prematurely-due-to-a-bike-accident-alwar-news-c-1-1-noi1339-3072846-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: खैरथल में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में वृद्धा की मौत, बेटा और पोता घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: खैरथल में तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, हादसे में वृद्धा की मौत, बेटा और पोता घायल
Wed, 18 Jun 2025 10:29 AM IST
अलवर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अलवर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 10:29 AM IST
सार
अपने बेटे और पोते के साथ बाइक पर रिश्तेदारी में जा रही वृद्धा की एक्सीडेंट में मौत हो गई। हरसोली मार्ग पर हुए हादसे में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जिले के खैरथल क्षेत्र में बीबीरानी रोड पर मंगलवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक वृद्धा की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा और पोता घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब बहरोड़ के सीलमपुर गांव निवासी 60 वर्षीय पांची देवी, अपने बेटे अशोक और चार वर्षीय पोते के साथ रिश्तेदारी में जा रही थीं।
विज्ञापन
हरसोली मार्ग पर उनकी बाइक को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पांची देवी बाइक से गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तुरंत अलवर के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने बताया कि सिर पर गहरी चोट लगने के कारण उनका ब्रेन डैमेज हो गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में बेटा अशोक और पोता भी घायल हो गए। दोनों का इलाज अलवर के जनरल अस्पताल में जारी है। हादसे के तुरंत बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन