फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Police blocked 2322 suspicious mobile numbers to prevent cyber fraud

Alwar News: साइबर ठगों पर सख्ती की तैयारी में अलवर पुलिस, 2322 संदिग्ध मोबाइल नंबर किए ब्लॉक

Sat, 21 Sep 2024 07:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 21 Sep 2024 07:34 PM IST
सार

अलवर पुलिस और साइबर सेल ने साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 2322 संदिग्ध मोबाइल नंबरों को ब्लॉक किया है। अब तक 1197 सिम कार्ड और 1125 आईएमईआई नंबरों को ब्लॉक किया गया है।

विज्ञापन
Alwar News: Police blocked 2322 suspicious mobile numbers to prevent cyber fraud
उप पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर पुलिस और साइबर सेल साइबर ठगों पर लगातार नकेल कसने के एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। कुल 2322 नंबरों को ब्लॉक किया गया है। शहर के उप पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह ने बताया कि अन्य बाहरी राज्यों से जारी मोबाइलों के सिम नंबर और आईएमआई नंबरों की जांच भी की जा रही है। यदि उनकी केवाईसी की पुष्टि उन राज्यों से नहीं होती है तो उन नम्बरों को सदिग्ध मानते हुए बंद किया जा रहा है, क्योंकि साइबर क्राइम में ऐसे ही नम्बरों को काम में लिया जाता है। 

विज्ञापन


अलवर जिला पुलिस प्रसासन ओर साइबर सेल लगातार साइबर ठगों पर नकेल कसने की कार्रवाई कर रही है। ये कार्रवाई इसी उद्देश्य से की जा रही है, ताकि उन नंबरों से साइबर अपराध न हो सके। पुलिस इन नम्बरों की रोकथाम की कार्रवाई भी की जा रही है। इस कार्रवाई के तहत साइबर सेल और अलवर पुलिस ने अन्य राज्यों से आकर अलवर जिले में साइबर अपराध में काम आने वाले मोबाइल और सिम का वेरिफिकेशन करवाया और वेरिफिकेशन नहीं होने पर इन नंबरों को संदिग्ध मानते हुए बंद कर दिया गया।
विज्ञापन


अगर उनका वेरिफिकेशन सही नहीं मिलता तो उन नंबरों को संदिग्ध मानते हुए ब्लॉक किया जा रहा है। जिन नंबरों को ब्लाक करने की करवाई की गई है। उनमें यदि अभी की बात करें तो 1197 सिम कार्ड और 1125 मोबाइल के आईएमआई नम्बर ब्लॉक किए गए हैं। अभी सभी बाहरी मोबाइल और बाहरी सिम का वेरिफिकेशन लगातार किया जा रहा है। अगर आगे ऐसे कोई भी नम्बर संदिग्ध लगते हैं तो उनको भी ब्लॉक करने की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed