फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Accused arrested for taking loan of 6 lakhs from bank using fake Aadhar card

Alwar News: फर्जी आधार कार्ड बनाकर बैंक से 6 लाख का लोन उठाने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 10 Sep 2024 06:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 10 Sep 2024 06:22 PM IST
सार

अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर 6 लाख रुपये का लोन उठाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता शौकत खान ने आरोप लगाया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फर्जी पिता बनकर आधार कार्ड बनवाया और बैंक से लोन लिया।

विज्ञापन
Alwar News: Accused arrested for taking loan of 6 lakhs from bank using fake Aadhar card
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाकर बैंक से 6 लाख रुपये का लोन उठाने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया की परिवादी शौकत खान निवासी माचड़ी ने कोतवाली थाने पर मामला दर्ज कराया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसका फर्जी पिता बनकर फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया और उससे उसने 6 लाख रुपये का लोन उठा लिया। 

विज्ञापन


शिकायत के बाद मामला दर्ज कर जांच की गई, जिस पर पुलिस ने जाहिद अली निवासी बीचोर को गिरफ्तार कर लाया। इसने शौकत का पिता बनकर फर्जी आधार कार्ड तैयार करवाया ओर इसने बैंक को चूना लगाकर 6 लाख का लोन भी उठा लिया। यह आरोपी अपनी बहन के पास पिपरोली में रह रहा था, जिसने गांव के सरपंच से झूंठ बोलकर या मिलीभगत करके खुद का आधार कार्ड पिपरोली का बनवा लिया था। 
विज्ञापन


आरोपी इस फर्जी आधार कार्ड को लेकर बैंक में गया और 6 लाख का लोन उठा लिया था। लोन उठाने के बाद शौकत को इस मामले का पता चला तो उसके पेरो तले जमीन खिसक गई। उसने मामले की सूचना तुरन्त पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करवाई शुरू कर दी और जांच के बाद जाहिद को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की गई तो उसने सारी बात पुलिस के सामने खोल कर रख दी। इसके बाद पुलिस ने जाहिद को गोरफयर कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed