Rajasthan: 22 साल पहले लापता हुआ था शख्स, परिवार वालों ने माना हो गई है मौत…फिर अचानक यूपी में टहलता दिखा
Alwar News: राजस्थान के अलवर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को उसके परिवार के लोगों ने मृत समझ लिया था। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद यह व्यक्ति 22 साल बाद अपने परिवार से मिल पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को उसके परिवार के लोगों ने मृत समझ लिया था। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद यह व्यक्ति 22 साल बाद अपने परिवार से मिल पाया है। यह शख्स यूपी के लखीमपुर जिले में भिखारी की तरह जिंदगी जी रहा था। जब वीडियो परिवार के लोगों ने देखा तो पहचान लिया और उस तक पहुंच गए। अब परिवार के लोग बेहद खुश हैं।
मामला खैरथल के दांतला गांव का है। इस गांव का हसन दीन नाम का व्यक्ति गांव से ट्रक लेकर उसमें माल भरकर कोलकाता रवाना हुआ था। यह मामला 2002 का है। रास्ते में उसके ट्रक को रास्ते मे बदमाशों ने लूट लिया था। उसके बाद क्या हुआ किसी को कुछ पता नहीं। हसन अपनी याददाश्त खो चुका था और बदहवासी की हालत में यूपी में घूमता फिरता था। हसन दीन की उसके घर वालों ने हर जगह तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला।
एकाएक कुछ दिन पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। यह वीडियो हसन दीन के परिजनों और रिश्तेदारों तक पहुंचा तो परिजनों ने उसे पहचान लिया। वीडियो के आधार पर पता लगाते हुए हसन दीन के परिजन हरदोई और लखीमपुर पहुंचे। पुलिस की सहायता भी ली गई और अंततः परिजनों ने 22 साल से बिछड़े हसन दीन को खोज लिया। परिवार के लोग उसे लेकर अपने घर ले आये। हसन दीन की पत्नी मैमूना ने बताया कि 22 साल पहले वह तेल की गाड़ी लेकर गए थे और उसके बाद वापस नहीं लौटे। घरवालों ने उनके जीवित होने की आस भी छोड़ दी थी। हसन दीन के दोनों बेटे इमरान ओर अजहरुद्दीन भी ट्रक ड्राइवर है, जबकि दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।