फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Heavy rain covered the Silisedh Dam, police arrested miscreants who reached the dam to take selfies

Alwar : झमाझम बारिश सिलीसेढ़ बांध में चली चादर, सेल्फी लेने बांध पर पहुंचे मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

Wed, 28 Aug 2024 12:22 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 12:22 PM IST
सार

जिले के सीरावास में हुई झमाझम बारिश के बाद सिलीसेढ़ बांध में पानी की चादर चलने लगी है। यहां से निकला पानी सीधे जयसमंद बांध में पहुंचने से वहां भी पानी की अच्छी आवक हो रही है। सलीसेढ़ में पानी की चादर चलने से वहां सेल्फी लेने पहुंचे कुछ मनचलों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Alwar: Heavy rain covered the Silisedh Dam, police arrested miscreants who reached the dam to take selfies
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीरावास क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से सिलीसेढ़ बांध में पानी की निरन्तर आवक हो रही है। इससे बांध में चार इंच की चादर चल गई है। सिलीसेढ़ बांध से निकला यह पानी जयसमन्द बांध में जा रहा है और वहां भी पानी की अच्छी आवक हो रही है। सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि सिलीसेढ़ झील से जयसमंद बांध में पिछले 24 घंटों के दौरान 268 लाख लीटर से ज्यादा पानी की आवक हुई है अब भी लगातार पानी आता ही जा रहा है। यदि इसी तरह आवक होती रही तो जयसमंद बांध भी लबालब हो सकता है।

विज्ञापन


उधर सिलीसेढ़ में चादर चलने के बाद वहां पहुंचने वाले मनचले लड़कों पर भी पुलिस नकेल कस रही है क्योंकि चादर चलने के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए थे। ये लड़के बांध की पाल पर सेल्फी ले रहे थे और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर डाल रहे थे। पुलिस अभी तक ऐसे बीस लड़कों को गिरफ्त में ले चुकी है। पुलिस ने वहां न जाने के लिए सूचना भी लगा रखी है लेकिन इसके बावजूद मनचले वहां पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed