फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Bloody clash erupts after goat kid eats banana five people injured in Alwar

Alwar: बकरी के बच्चे के केला खाने पर खूनी संघर्ष, दो महिलाओं सहित पांच घायल

Tue, 20 Jan 2026 09:56 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Tue, 20 Jan 2026 09:56 PM IST
सार

Alwar: केले की एक फली को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद लीली गांव में खून-खराबे में बदल गया। हथियारों से लैस लोगों ने एक परिवार पर हमला कर दिया। दो महिलाओं सहित पांच लोग घायल हुए, जिनमें एक की हालत गंभीर है। घटना से गांव में तनाव फैल गया। 
 

विज्ञापन
Bloody clash erupts after  goat kid eats banana five people injured in Alwar
बकरी के केले खाने पर खूनी संघर्ष।

विस्तार

राजस्थान के अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के लीली गांव में सोमवार को एक चौंकाने वाली हिंसक घटना सामने आई। मामूली विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। बकरी के बच्चे द्वारा दुकानदार के केले खाने की बात को लेकर हुए इस झगड़े में एक ही परिवार के दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


मामूली बात से शुरू हुआ विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी बाबूलाल प्रजापत का पालतू बकरी का बच्चा पास की एक दुकान से केले की एक फली तोड़ लाया। इस बात को लेकर दुकानदार पक्ष के लोगों ने आपा खो दिया। पहले कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झगड़े में बदल गई।
विज्ञापन


धारदार हथियारों से हमला
आरोप है कि दुकानदार पक्ष के सुमेर, धीर सिंह और उनके साथ आए करीब एक दर्जन लोग लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और फरसी जैसे धारदार हथियारों से लैस होकर बाबूलाल के घर में घुस गए। आरोपियों ने परिवार के सदस्यों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में बाबूलाल, उनकी पत्नी रामकली, छोटा भाई विजय, विजय की पत्नी लक्ष्मी और रामखिलाड़ी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती, एक की हालत नाजुक
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को मालाखेड़ा अस्पताल पहुंचाया गया। रामकली की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलवर के सामान्य चिकित्सालय रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।


ये भी पढ़ें:  जमीन विवाद में हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ा युवक, मचा हड़कंप

पुलिस कार्रवाई जारी
पीड़ित परिवार की शिकायत पर मालाखेड़ा थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed