राजस्थान निकाय चुनाव: अलवर में बीजेपी की सुमनलता बनीं पहली मेयर, 42 वोट से जीतीं; कांग्रेस को 23 वोट मिले
अलवर नगर निगम की पहली मेयर बीजेपी की सुमनलता अग्रवाल चुनी गईं। उन्हें 42 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले। बीजेपी को 13 निर्दलीय और एक अन्य पार्षद का समर्थन मिला। सुमनलता ने विकास, सफाई और बिजली व्यवस्था को प्राथमिकता बताया।
विस्तार
अलवर में बीजेपी की सुमनलता अग्रवाल अलवर नगर निगम की पहली मेयर बन गई हैं। मेयर चुनाव में सुमनलता अग्रवाल को 42 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की दावेदार कमलेश शर्मा को 23 वोट मिले। इसके साथ ही अलवर नगर निगम में बीजेपी का बोर्ड बन गया।
अलवर नगर निगम में बीजेपी के 28 और कांग्रेस के 23 पार्षद थे। बहुमत के लिए 33 पार्षदों का समर्थन जरूरी था। ऐसे में दोनों ही पार्टियों की नजर निर्दलीय पार्षदों पर थी। चुनाव में बीजेपी को 13 निर्दलीय और एक अन्य पार्षद का समर्थन मिला। इसके बाद सुमनलता अग्रवाल ने 42 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
जीत के बाद सुमनलता अग्रवाल ने भास्कर से बातचीत में कहा, "हमारी पार्टी के पदाधिकारियों का अच्छा रोल रहा। सभी ने मदद की। इस बार किसी तरह का डर नहीं था।" उन्होंने कहा कि अलवर का विकास, शहर को कचरा मुक्त बनाना, बिजली व्यवस्था में सुधार और नालियों की सफाई उनकी प्राथमिकता रहेगी।