फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   alwar delhi mumbai expressway accident sleeper bus trailer collision conductor death

अलवर: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्लीपर बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, परिचालक की मौत; चालक गंभीर घायल

Sat, 19 Sep 2026 01:01 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 19 Sep 2026 01:01 PM IST
सार

अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात सड़क किनारे खड़ी स्लीपर बस को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। बस की लाइट फ्यूज होने के कारण उसे चैनल नंबर 137 के पास खड़ा किया गया था।

विज्ञापन
alwar delhi mumbai expressway accident sleeper bus trailer collision conductor death
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे लाइट फ्यूज होने के कारण खड़ी एक स्लीपर बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बस के परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर रैणी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, जबकि घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन

दिल्ली से श्रीनाथजी जा रही थीं तीन स्लीपर बसें

जानकारी के अनुसार दिल्ली से उदयपुर स्थित श्रीनाथजी जा रही तीन स्लीपर बसें दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से गुजर रही थीं। इसी दौरान एक बस की लाइट फ्यूज हो गई। इसके बाद बस को एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 137 के पास सड़क किनारे खड़ा किया गया था।

विज्ञापन

देर रात इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी स्लीपर बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में मौजूद परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 वर्षीय परिचालक की मौके पर मौत

हादसे में गाजियाबाद के सरस्वती विहार निवासी 18 वर्षीय भारत पुत्र सुरेश कुमार की मौत हो गई। वहीं, बस चालक गाजियाबाद के सरस्वती विहार निवासी फरमान पुत्र शाहिद घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रैणी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर रैणी चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

बसों में सवार यात्रियों को सुरक्षित पिनान पहुंचाया

हादसे के बाद बसों में सवार यात्रियों को सुरक्षित रूप से पिनान पहुंचाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस की लाइट खराब होने के कारण उसे सड़क किनारे खड़ा किया गया था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रेलर ने बस को टक्कर मार दी।

एक्सप्रेसवे पर खड़े वाहनों की सुरक्षा पर सवाल

रैणी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के बाद एक बार फिर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े वाहनों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। रात के समय खराब होने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त संकेतक, चेतावनी लाइट और सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था की जरूरत भी सामने आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed