फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Panchkalyanak Mahotsav Begins at Shri Jinshasan Tirth, 15000 Devotees Gather from Across the Country

Ajmer News: श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे 15 हजार श्रद्धालु

Sun, 20 Apr 2025 10:35 AM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 10:35 AM IST
सार

श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। इस आयोजन में नित्य नियम पूजा, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, नान्दी विधान और योगमंडल विधान जैसे विविध धार्मिक क्रियाकलाप संपन्न हुए।

विज्ञापन
Ajmer: Panchkalyanak Mahotsav Begins at Shri Jinshasan Tirth, 15000 Devotees Gather from Across the Country
पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

विस्तार

अजमेर में जैसवाल जैन समाज द्वारा निर्मित श्री जिनशासन तीर्थ क्षेत्र में पंचकल्याणक महोत्सव का शुभारंभ अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ प्रारंभ हुआ। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं, जिनमें 41 साधु-साध्वियों का पावन सान्निध्य आयोजन की विशेषता बना हुआ है।

विज्ञापन


महोत्सव के पहले दिन तीर्थ क्षेत्र से घट यात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों महिलाएं सिर पर कलश लेकर श्रद्धा और उत्साह से शामिल हुईं। यह यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर बैंक कॉलोनी, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, गांधी नगर होते हुए अस्थायी रूप से निर्मित अयोध्या नगरी पहुंची। वहां ध्वजारोहण, मंडप उद्घाटन, वेदी शुद्धि, जाप और आचार्य श्री वसुंनंदीजी महाराज के मंगल प्रवचनों के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत हुई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sirohi News: आबूरोड में बस से आठ महिलाएं गिरफ्तार; कपड़ों और बैग में छिपाकर ले जा रही थीं 14 कार्टून शराब
विज्ञापन
विज्ञापन


इस आयोजन में नित्य नियम पूजा, सकलीकरण, इन्द्र प्रतिष्ठा, नान्दी विधान और योगमंडल विधान जैसे विविध धार्मिक क्रियाकलाप संपन्न हुए। साथ ही माता मरुदेवी की गोद भराई, इन्द्र दरबार, कुबेर द्वारा रत्नवृष्टि, सोलह स्वप्नों का दर्शन, नृत्य, तत्व चर्चा, गीत-अर्चना और गर्भ कल्याणक की आंतरिक क्रियाएं भी अत्यंत भावपूर्ण रूप से आयोजित की गईं।


कार्यक्रम के पहले ही दिन देश के विभिन्न राज्यों से करीब 15 हजार श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को गौरवपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी, उपमहापौर नीरज जैन तथा कांग्रेस के निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। सभी अतिथियों ने आचार्य श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और जैन समाज की संयम, साधना और तपस्या की महान परंपरा की सराहना की।

पंचकल्याणक महोत्सव 25 अप्रैल तक चलेगा। 23 अप्रैल को विशेष जिनेश्वरी दीक्षा का आयोजन प्रमुख आकर्षण रहेगा। उल्लेखनीय है कि आचार्य श्री वसुंनंदीजी की प्रेरणा से बीते 11 वर्षों में निर्मित इस तीर्थ क्षेत्र में भगवान शांतिनाथ की 54 फीट ऊंची प्रतिमा और 11.25 फीट ऊंची पद्मासनस्थ 24 तीर्थंकरों की जिन चौबीसी की स्थापना की गई है। इस विराट आयोजन हेतु परिसर में अस्थायी रूप से अयोध्या नगरी का निर्माण किया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए दिव्यता और आध्यात्मिक अनुभव का केंद्र बन चुका है।

 

पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

 

पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

 

पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

पंचकल्याणक महोत्सव का भव्य शुभारंभ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed