{"_id":"6a9ea90318641d6a6d057555","slug":"ajmer-two-former-bjp-councillors-clash-in-pushkar-wives-file-police-complaints-after-the-brawl-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर: पुष्कर में भिड़े भाजपा के दो पूर्व पार्षद, आपसी मारपीट के बाद हंगामा, पत्नियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर: पुष्कर में भिड़े भाजपा के दो पूर्व पार्षद, आपसी मारपीट के बाद हंगामा, पत्नियों ने दर्ज कराई रिपोर्ट
Mon, 07 Sep 2026 05:37 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 07 Sep 2026 05:37 PM IST
सार
अजमेर के पुष्कर में भाजपा के दो पूर्व पार्षदों के बीच मामूली कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। नायक कॉलोनी के पास हुई घटना में दोनों पक्षों की पत्नियों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस थाना पुष्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के पुष्कर में भारतीय जनता पार्टी के दो पूर्व पार्षदों के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुई यह झड़प मारपीट में बदल गई। घटना नायक कॉलोनी के पास की है, जहां दोनों नेताओं के बीच मारपीट के बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक एक पक्ष वहां से जा चुका था। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार रात पूर्व पार्षद कमल रामावत ने दूसरे पूर्व पार्षद महेंद्र सिंह खंगारोत को किसी विषय पर चर्चा करने के लिए अपने घर के पास बुलाया था। बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते-देखते मारपीट में तब्दील हो गई। विवाद और शोर-शराबा देखकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। इसी बीच स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस दल मौके पर पहुंचता, महेंद्र सिंह खंगारोत वहां से निकल चुके थे। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: श्रीगंगानगर न्यूज: ग्रुप लोन के पैसों में बड़ा खेल, बैंक कर्मचारी ने 4.72 लाख रुपये अपने खातों में डाले
विज्ञापन
मारपीट की इस घटना को लेकर दोनों पूर्व पार्षदों के परिवार की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दी गई है। कमल रामावत और महेंद्र सिंह खंगारोत की पत्नियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर आरोपों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला आपसी कहासुनी का सामने आया है।