फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Agnipath Scheme Youth Preparing For Army Recruitment In jhunjhunu Commits Suicide

Agnipath Scheme: 19 साल के युवक ने की आत्महत्या,  'अग्निपथ' के कारण दो दिन में दो युवक फंदे पर झूले  

Tue, 21 Jun 2022 08:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनूं Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 21 Jun 2022 08:21 PM IST
सार

राजस्थान में दो दिन में दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है दोनों युवक सेना भर्ती की तैयारी कर रहे थे। अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से तनाव में थे। इस कारण उन्होंने फांसी लगा ली। 

विज्ञापन
Agnipath Scheme Youth Preparing For Army Recruitment In jhunjhunu Commits Suicide
झुंझुनूं में युवक ने की आत्महत्या। - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान में 'अग्निपथ' को लेकर एक और युवक ने आत्महत्या कर ली। झुंझुनूं का रहने वाला 19 साल का युवक योजना लागू होने के बाद से तनाव था। इस कारण मंगलवार को उनसे फांसी लगाकर जान दे दी। इससे पहले सोमवार को भरतपुर में भी एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी।   

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना झुंझुनूं के चिड़ावा शहर के स्टेशन रोड इलाके की है। यहां रहने वाले अंकित ने अपनी बहन के घर में फांसी लगा ली। उसकी बहन पूनम झांझोत के सरकारी स्कूल में पदस्थ है। परिजनों ने पुलिस को बताया, अंकित सोमवार को ही अपनी बहन के घर गया था। योग दिवस के कारण मंगलवार को उसकी बहन स्कूल गई थी। इस दौरान उसने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पूनम स्कूल के घर पहुंची थी।   
विज्ञापन


पुलिस को दी रिपोर्ट में परिजनों ने बताया कि अंकित ने पिछले महीने राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा भी दी थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण उसे निरस्त कर दिया गया। इसका भी उस पर असर हुआ था। इसके बाद उसने सेना भर्ती की तैयारी शुरू की, लेकिन अग्निपथ योजना की घोषणा के बाद से वह तनाव में आ गया था। परिवार वालों का कहना है कि इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी है।      
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को भरतपुर में एक युवक ने लगाई थी फांसी 
इससे पहले सोमवार को भरतपुर जिले के चिकसाना थाना क्षेत्र के बिलौठी गांव निवासी कन्हैया गुर्जर (22) पुत्र महाराज सिंह गुर्जर ने खेत में पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। युवक कबड्डी का राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी था। वहीं 12वीं के बाद से ही वह सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहा था। परिजनों का कहना था कि जब से अग्निपथ योजना की घोषणा हुई, तभी से उसने दौड़ना बंद कर दिया था। बार-बार समझाने पर भी वह सेना की तैयारी के लिए सुबह दौड़ने नहीं जा रहा था। उसका कहना था कि अब सैनिक बनने का सपना पूरा नहीं हो पाएगा। चार साल बाद आकर भी जब कुछ और काम करना है तो अभी से क्यों न किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed