फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Aarti Krishna and Sanaku Devi winners in Rajasthan Jan Samman Video Contest

Rajasthan: जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट में आरती, कृष्णा और सनाकू देवी बने विजेता, पांच सितंबर तक जारी रहेगा

Sun, 13 Aug 2023 08:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 13 Aug 2023 08:24 PM IST
सार

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट की अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है। इस कांटेस्ट के माध्यम से आमजन को गहलोत सरकार योजनाओं की जानकारी देते हुए रचनात्मक वीडियो बनाने पर एक लाख रुपए तक का इनाम जीतने का मौका भी मिल रहा है।

विज्ञापन
Aarti Krishna and Sanaku Devi winners in Rajasthan Jan Samman Video Contest
जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गहलोत सरकार की ओर से जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट की अंतिम तिथि आगे बढ़ाकर 5 सितंबर कर दी गई है। इस कांटेस्ट के माध्यम से आमजन में जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अधिक सुगमता से पहुंच रही है। योजनाओं की जानकारी देते हुए रचनात्मक वीडियो बना एक लाख रुपए तक की इनाम राशि जीतने का मौका भी मिल रहा है।

विज्ञापन


पूरे उत्साह के साथ आमजन राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं पर वीडियो बनाकर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से गहलोत सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं। सरकार ने बताया कि प्रदेशवासी अपने वीडियो को दो सोशल मीडिया हैंडल पर #JanSammanJaiRajasthan के साथ शेयर कर सकते है। उचित मापदंडों के आधार पर वीडियो की जांच-परख के बाद पुरस्कार की श्रेणी में रखा जाता है।
विज्ञापन


जहाजपुर, भीलवाड़ा की आरती कंवर ने प्रथम पुरस्कार के रूप में 1 लाख रुपए जीते
रविवार को जारी हुए गुरुवार 10 अगस्त के परिणाम में  जहाजपुर, भीलवाड़ा की आरती कंवर ने प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये जीते।

दूसरे स्थान पर भरतपुर के कृष्णा कुंतल रहे। उन्होंने 50 हजार रुपये की ईनाम राशि प्राप्त की। इसी प्रकार सिरोही की सनाकू देवी ने 25 हजार रुपए की ईनाम राशि जीत कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।साथ ही 100 प्रदेश वासियों को 1000 रुपए का प्रेरणा पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के इस इनोवेशन से प्रदेश वासियों में जनसम्मान के साथ नई योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है। प्रतिदिन के विजेताओं के नाम और परिणाम https://jansamman.rajasthan.gov.in/  पर देखे जा सकते हैं। साथ ही कॉन्टेस्ट में भाग लेने एवं इससे संबंधित सभी जानकारी भी इस लिंक पर उपलब्ध है।


ये हैं विजेताओं के वीडियो लिंक

  • प्रथम पुरस्कार विजेता आरती का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://youtu.be/HPrR5EgdlDY
  • द्वितीय पुरस्कार विजेता कृष्णा का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर जाएं https://youtu.be/SlFxKiorqWA
  • तृतीय पुरस्कार विजेता सनाकू देवी  का वीडियो देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://twitter.com/HdDewasi2004/status/1689493448511119360?t=14o9IGm3WMbldd9tMGormQ&s=19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed