{"_id":"5ca32821bdec22143f7585d6","slug":"35-people-including-the-bride-became-sick-by-eating-food-at-the-wedding-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: शादी में खाना खाकर दुल्हन समेत 35 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: शादी में खाना खाकर दुल्हन समेत 35 लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती
Tue, 02 Apr 2019 02:45 PM IST
आसिम खान
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 02 Apr 2019 02:45 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के दौसा जिले में भोजन करने के बाद पेटदर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत करने पर करीब 35 लोगों को मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में उपचार के लिये भर्ती करवाया गया। छह लोगों का उपचार अभी भी जारी है।
विज्ञापन
दौसा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ओ पी बैरवा ने बताया कि जिले के बडियान मोहल्ले से एक बारात जयपुर के राजपूताना भवन में सोमवार रात खाना खाने के बाद वापस लौटी थी। बारात के दौसा पहुंचने पर दुल्हन सहित 35 लोगों को पेट दर्द, उल्टी, दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सभी बाराती दौसा जिले के बडियान मोहल्ले के रहने वाले थे। कल रात बारातियों ने मांसाहार के साथ-साथ मिश्री मावे का सेवन किया था। आशंका है कि गर्मी के कारण मावा शायद दूषित हो गया था जिसके कारण लोगों को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती अधिकतर लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया, लेकिन अस्पताल में छह लोग उपचाराधीन है। भोजन के नमूनों की जांच की जा रही हैं।