{"_id":"5f00383b8ebc3e43156ffc98","slug":"32-kg-of-gold-has-been-seized-from-14-passengers-at-jaipur-international-airport-coming-from-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: जयपुर हवाईअड्डे पर 14 यात्रियों से जब्त किया गया 32 किलो सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: जयपुर हवाईअड्डे पर 14 यात्रियों से जब्त किया गया 32 किलो सोना
Sat, 04 Jul 2020 01:43 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 04 Jul 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
14 यात्रियों से जब्त किया लगभग 32 किलो सोना (फाइल फोटो)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर के अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 14 यात्रियों से लगभग 32 किलो सोना जब्त किया गया है। इस सोने की कीमत 15.67 करोड़ रुपये आंकी गई है। एक बयान के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से शुक्रवार को दो चार्टर उड़ानों से यहां पहुंचे यात्रियों से यह सोना जब्त किया गया है।
विज्ञापन
सांगानेर हवाईअड्डे पर तैनात सीमा शुल्क विभाग की टीम ने तलाशी के दौरान यह सोना जब्त किया। सोने की छड़ों और ईंटों को विशेष रूप से 'कोट' कर सामान में छुपाया गया था। अधिकारियों ने रियाद से आए 11 यात्रियों से 22.65 किलो और संयुक्त अरब अमीरात से आए तीन यात्रियों से 9.3 किलो सोना जब्त किया।
विज्ञापन
सोने की कुल कीमत 15.67 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसे सीमा शुल्क कानून के तहत जब्त किया गया और सम्बद्ध यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।