फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Youth dies in road accident in Kapurthala of Punjab

Punjab: कपूरथला में अनियंत्रित कार दीवार से टकराई, युवक की मौके पर मौत, पिज्जा लेकर लौट रहा था

Wed, 07 Dec 2022 01:07 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 07 Dec 2022 01:07 PM IST
सार

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवयुवक राघव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।

विज्ञापन
Youth dies in road accident in Kapurthala of Punjab
हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के कपूरथला शहर में सर्कुलर रोड पर देर रात एक कार अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई जिस हादसे में 22 वर्षीय नवयुवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि नवयुवक अपनी कार में किसी परिचित की 2 वर्षीय बेटी के लिए पिज़्ज़ा लेकर लौट रहा था। मृतक नवयुवक की पहचान राघव बहल पुत्र मनोज बहल वासी बानिया मोहल्ला कपूरथला के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नवयुवक राघव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जिसका आज दोपहर पोस्टमार्टम किया जायगा।     
विज्ञापन


परिजनों से मिली सूचना के अनुसार मनोज बहल उर्फ डिंपी का एकलौता बेटा राघव बहल देर रात लगभग 11 बजे अपनी स्विफ्ट कार किसी परिचित से वापिस लेकर आ रहा था, तो उक्त परिचित की 2 वर्षीय बेटी ने राघव से पिज्जा खाने की जिद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद राघव अपनी कार पर रमणीक चौक के नजदीक पिज्जा शॉप से पिज्जा लेकर मंसूरवाल की तरफ परिचित के घर जा रहा था कि सर्कुलर रोड पर अचानक कार अनियंत्रित होकर एक दीवार से टकरा गई। भीषण टक्कर के कारण 22 वर्षीय राघव बहल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed