Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Man with 200,000 Instagram followers turns out to be a drug smuggler

पंजाब: इंस्टाग्राम पर 2 लाख फॉलोअर्स, करता था नशे और हथियारों का कारोबार; दो गिरफ्तार

Sat, 14 Nov 2026 10:31 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 14 Nov 2026 10:31 PM IST
सार

लुधियाना में पुलिस न नशे और हथियारों का कारोबार करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए एक आरोपी के इंस्टाग्राम पर दो लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

विज्ञापन
Man with 200,000 Instagram followers turns out to be a drug smuggler
लुधियाना में पकड़े गए दो नशा तस्कर - फोटो : संवाद

विस्तार

लुधियाना कमिश्नरेट पुलिस ने सोशल मीडिया पर चल रहे नशे और अवैध हथियारों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 160 ग्राम आइस, तीन अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों में से एक के इंस्टाग्राम पर करीब दो लाख फॉलोअर्स हैं। वह युवाओं के बीच अपना रौब जमाने के लिए इसका इस्तेमाल करता था। यह कार्रवाई पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम युद्ध नशों के विरुद्ध के तहत की गई। पुलिस कमिश्नर के निर्देशों पर क्राइम ब्रांच ने यह सफलता हासिल की। 
विज्ञापन


डीसीपी इन्वेस्टिगेशन हरपाल सिंह और अन्य अधिकारियों की निगरानी में टीम ने जाल बिछाया। संतपुरा नगर निवासी टोनी चौहान और ताजपुर रोड निवासी बलराम कुमार उर्फ वीरू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में 160 ग्राम सिंथेटिक ड्रग आइस, .32 बोर की दो पिस्तौल, .30 बोर की एक पिस्तौल मिली। साथ ही 12 जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास बेहद संगीन है। टोनी चौहान पर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। बलराम उर्फ वीरू के खिलाफ हत्या, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और आर्म्स एक्ट के केस हैं। उस पर एनडीपीएस एक्ट के तहत भी मामला दर्ज है। आरोपी दूसरे जिलों से नशीले पदार्थ और अवैध हथियार लाकर लुधियाना में सप्लाई करते थे। वे पुलिस से बचने के लिए शहर के बाहरी इलाकों को ठिकाना बनाते थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed