पंजाब: राजपुरा में चाइना डोर से कटा युवक का गला, घायल, प्रतिबंध के बाद भी बिक रहा ‘मौत का मांझा’
गीता कॉलोनी निवासी कर्ण सिंह इस जानलेवा डोर की चपेट में आ गया। राजपुरा प्रशासन चाइना डोर की बिक्री रुकवा पाने में असफल साबित हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के राजपुरा में प्रतिबंध के बावजूद भी लोग चाइना डोर से पतंग उड़ा रहे हैं। जिसकी वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। राजपुरा में चाइना डोर से शुक्रवार को एक युवक का गला कट गया, जिसे घायल अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजपुरा में प्रशासन ने चाइना डोर के क्रय-विक्रय पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा रखा है, बावजूद इसके ‘मौत का मांझा’ चोरी-छिपे बेचा जा रहा है।
जिसके कारण लगातार घटनाएं हो रही है। राजपुरा में शुक्रवार की शाम को फिर एक युवक चाइना डोर की चपेट में आने से घायल हो गया। हादसा राजपुरा के नीलपूर में हुआ। गीता कॉलोनी निवासी कर्ण सिंह (26) बाइक से गुजर रहा था। इस दौरान अचानक चाइना डोर उसके गले में उलझ गई, जिससे उसका गला कट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसके गले में टांके लगे।
चाइना डोर की बिक्री रुकवा पाने में असफल साबित हो रहा राजपुरा प्रशासन
जिला प्रशासन की नाकामी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कर्ण सिंह अगर बाइक को एकदम से नहीं रोकता तो काफी बड़ा हादसा हो सकता था गनीमत यह रही कि जख्म ज्यादा गहरा नहीं हुआ।
क्या कहते हैं कर्ण सिंह के परिजन
इस संबंधी कर्ण सिंह की माता परमजीत कोर ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह पतंगबाजी में चाइना की डोर का उपयोग ना करें, जिससे की किसी की जान पर ना बन जाए। उन्होंने बच्चों के मां- बाप से भी अपील करते हुए कहा कि बच्चों को वाहन पर आगे की ओर ना बैठाएं।
चंद रुपयों की खातिर कुछ लोग लोगों की जान से कर रहे खिलवाड़
बता दें कि राजपुरा एसडीएम संजीव कुमार ने चाइना डोर की बिक्री पर पूर्ण तौर से प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन इसके बावजूद शहर में चंद रुपयों की लालच में कुछ लोग चाइना डोर धड़ल्ले से बेच कर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं जिससे मासूम लोग इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं।
क्या कहते हैं एसडीएम राजपुरा
इस संबंधी एसडीएम राजपुरा संजीव कुमार ने बताया कि हमारे द्वारा चाइना डोर संबंधी रोजाना जागरुकता कैंप लगाए जा रहे हैं इतना ही नहीं स्कूल में भी बच्चों को चाइना डोर के नुकसान संबंधी टीचरों द्बारा जागरूक किया जा रहा है। मेरे ध्यान मे कर्ण सिंह का मामला आपके माध्यम से प्राप्त हुआ जिसकी अभी से ही जांच शुरू करवाई जाएगी और जो भी इसमे दोषी पाया गया उसपर सख्त एक्शन लिया जाएगा।