फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   young man admitted in drug de-addiction centre at home dies in Moga

Moga: घर में चल रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती युवक की माैत, पूरे शरीर पर थे चोट के निशान

Thu, 28 Nov 2024 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 28 Nov 2024 12:45 PM IST
सार

15/20 दिन पहले करमजीत को नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया गया था। रात को सेंटर के अंदर पानी साफ करने को लेकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man admitted in drug de-addiction centre at home dies in Moga
मृतक करमजीत सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

मोगा के कोट ईसेखां के गांव चीमा में एक घर में चल रहे नशा छुड़ाओ केंद्र में 27 साल के नौजवान करमजीत सिंह की मौत हो गई। मृतक के शरीर में चोट के काफी निशान हैं। इस सेंटर पर और भी 20-25 नौजवान भर्ती हैं। 
विज्ञापन


मृतक की बहन ने बताया कि 15/20 दिन पहले उनके भाई को जगरांव से मोगा के चीमा में बने एक नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती करवाया गया था। कल रात को सेंटर के अंदर पानी साफ करने को लेकर उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई, जिसके चलते भाई की मौत हो गई। 
विज्ञापन




उसने कहा कि भाई की 5 माह पहले शादी हुई थी। वह चिट्टे का नशा करता था। भाई की मौत होने के बाद केंद्र से फोन आया कि करमजीत की हार्ट अटैक से माैत हो गई है। हमने कहा कि हम सेंटर जाकर डेडबॉडी लेंगे। रात को जब हम पहुंचे तो सेंटर के संचालक डेड बॉडी रख कर मौके से फरार हो गया। अंदर जो नौजवान भर्ती थे, उनका कहना है कि सफाई करने को लेकर करमजीत की बुरी तरह से पिटाई की गई और अक्सर सभी के साथ ऐसा होता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार ने मांग की कि जब तक संचालक गिरफ्तार नहीं होता, तब तक डेड बॉडी उठाने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed