फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Yellow alert in 12 districts of Punjab Strong winds with speed of 30-40 kmph possibility of rain with thunder

पंजाब के 12 जिलों में यलो अलर्ट: 30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, बिजली गरजने के साथ बारिश की संभावना

Tue, 07 Oct 2025 08:43 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला
अमर उजाला ब्यूरो, पटियाला Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 07 Oct 2025 08:43 AM IST
सार

पंजाब में मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, इन जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही आकाश में बिजली गरजने के साथ बारिश पड़ने की भी संभावना है।

विज्ञापन
Yellow alert in 12 districts of Punjab Strong winds with  speed of 30-40 kmph possibility of rain with thunder
पंजाब में बरसात - फोटो : संवाद

विस्तार

सूबे के अधिकतर जिलों में सोमवार को हुई बारिश की वजह से मंडियों में रखा ज्यादातर धान भीग गया। मंगलवार के लिए भी मौसम विभाग ने 12 जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे किसानों को नुकसान का डर सता रहा है। वहीं इस बारिश और पहाड़ों पर हुई बर्फबारी की वजह से सोमवार को अधिकतम तापमान में 9 डिग्री की भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे मौसम में ठंडक भी महसूस होने लगी है।

विज्ञापन


सूबे में सोमवार को सबसे अधिक 28.1 डिग्री अधिकतम फरीदकोट का दर्ज किया गया। अमृतसर का पारा 22.7 डिग्री, लुधियाना का 25.6 डिग्री, पटियाला का 25.2 डिग्री, पठानकोट का 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। फिलहाल यह सामान्य के पास बना है। सबसे कम 17.5 डिग्री का न्यूनतम पारा गुरदासपुर का दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मोहाली में सबसे ज्यादा बारिश
सोमवार को मोहाली में सबसे ज्यादा 32.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पठानकोट में 14.0 एमएम, पटियाला में 5.8 एमएम, बठिंडा में 6.0 एमएम, रूपनगर में 3.5 एमएम, अमृतसर में 3.0 एमएम और लुधियाना में 2.8 एमएम की बारिश दर्ज की गई। मंगलवार के लिए जिन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है उनमें पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, एसएएस नगर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला व संगरूर जिले शामिल हैं। इन जिलों में 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। साथ ही आकाश में बिजली गरजने के साथ बारिश पड़ने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed