{"_id":"ea15cb1a-eeec-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"worms-found-in-mid-day-meal","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटियां सूखी और कच्ची, मिड-डे-मील में निकले कीड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटियां सूखी और कच्ची, मिड-डे-मील में निकले कीड़े
फिरोजपुर/ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2013 07:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के फिरोजपुर के जलालाबाद के फिरोजपुर गांव अमीरखास के सरकारी प्राइमरी स्कूल में बुधवार को भेजे गए मिड-डे-मील में कीड़े निकले। खाने में छोले की सब्जी और रोटियां आई थीं।
विज्ञापन
रोटियां कच्ची और सूखी हुई थी, जिस पर बच्चों ने इन्हें खाने से इंकार कर दिया। स्कूली शिक्षकों ने इस बारे में तुरंत अपने सीनियर अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही गांव वासी भी स्कूल पहुंच गए और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इससे पहले भी कई बार मिड-डे-मील के खाने में छिपकली की पूंछ और कीड़े निकलने की शिकायतें आ चुकी हैं।
विज्ञापन
स्कूल अध्यापक रमेश लाल और रंजीत कौर ने बताया कि बुधवार को स्कूल के बच्चों को मिड-डे-मील के तहत छोले-रोटी भेजी गई थी। जब खाने को चेक किया गया, तो देखा रोटियां सूखी हुई हैं और छोले की सब्जी में कीड़े हैं।
इसकी सूचना उन्होंने तुरंत स्कूल की मैनेजमेंट कमेटी के पदाधिकारियों को दी। ग्रामीण संतोख सिंह, महिंदर पाल, गुरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, सुनीता रानी, चरणजीत कौर और महिंद्रो बाई ने बताया कि मिड-डे-मील योजना के तहत भेजा गया खाना बच्चों के खाने लायक नहीं है।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से बच्चों को खाना बनाकर देने के लिए कुक की भर्ती की गई है, लेकिन फिर भी खाना बनाने का ठेका दिया गया है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार रात को ही खाना बनाकर रख लेते हैं, जिस कारण सुबह तक यह खाना खाने लायक नहीं रहता। उन्होंने सरकार से मांग की है कि खाने बनाने का कार्य स्कूल स्तर पर किया जाए, ताकि बच्चों को गुणवत्ता वाला खाना मिल सके।
यदि सरकार ने ठेकेदारी प्रथा के माध्यम से ही खाना बनाकर भेजना है, तो सरकार इस प्रोजेक्ट को बंद ही कर दे।
वहीं मिड-डे-मील के इंचार्ज जसविंदर सिंह ने कहा कि इस मामले की गहन जांच की जाएगी। आरोपी ठेकेदार के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। डीईओ (प्राइमरी) संदीप धूड़िया का कहना है कि घटिया खाने की जांच की जाएगी। ठेकेदार को बख्शा नहीं जाएगा।